लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को सदन से बाहर करने का प्रस्ताव पारित

By भाषा | Updated: August 24, 2020 15:45 IST

राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ की विधानसभा अध्यक्ष डा. सी. पी. जोशी से तीखी नोकझोंक के बाद उपनेता राठौड़ को कुछ समय के लिए सदन से बाहर करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देविधान सभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने संसदीय मंत्री शांति धारीवाल से राजेंद्र राठौड़ को सदन से बाहर करने का प्रस्ताव लाने को कहा।इसके बाद प्रस्ताव पारित कर विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने राजेंद्र राठौड़ से सदन से बाहर जाने को कहा और कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी।

जयपुर: राजस्थान विधानसभा में सोमवार को भारी हंगामे के बीच उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को मौजूदा सत्र की शेष अवधि के लिए सदन से बाहर करने का प्रस्ताव पारित किया गया। विपक्ष के भारी हंगामें के बीच सदन की कार्यवाही तीन बार स्थगित करनी पड़ी।

दरअसल, एक विधेयक को लेकर आसन की विपक्षी भाजपा के विधायकों से तीखी नोक झोंक हुई। विपक्ष के सदस्यों ने आसन के सामने आकर नारेबाजी की। आसन के बार बार कहने पर भी विधायक अपनी सीटों पर नहीं गए और उपनेता प्रतिपक्ष राठौड़ की विधानसभा अध्यक्ष डा. सी. पी. जोशी से तीखी नोकझोंक हुई।

अध्यक्ष जोशी ने संसदीय मंत्री शांति धारीवाल से राठौड़ को सदन से बाहर करने का प्रस्ताव लाने को कहा। इस पर धारीवाल ने प्रस्ताव रखा,‘‘मैं प्रस्ताव करता हूं कि राजेंद्र राठौड़ को इस सत्र के आखिर तक बाहर निकाल दिया जाए।’’ विपक्ष के हंगामे के बीच इस प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया और अध्यक्ष जोशी ने राठौड़ से सदन से बाहर जाने को कहा और कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी।

इसके बाद जब सदन बैठा तो हंगामा जारी रहा। जोशी ने प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व विधायक सतीश पूनियां से कहा कि वे अध्यक्ष द्वारा दी गयी व्यवस्था का पालन करते हुए राठौड़ को एक बार बाहर भेजें इसके बाद वह खुद सत्तापक्ष से कहेंगे कि उनका निलंबन रद्द करने का प्रस्ताव लाया जाए। लेकिन, विपक्ष ने उनकी बात एक तरह से अनसुनी कर दी।

इस बीच कई विधेयक पारित किए गए। अध्यक्ष ने लगभग दो बजे विपक्षी सदस्यों से एक बार फिर आसन की व्यवस्था का पालन करने की अपील करते हुए कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले राजस्थान भिखारियों या निर्धन व्यक्तियों का पुनर्वास संशोधन विधेयक 2020 को लेकर भारी हंगामा हुआ। 

टॅग्स :राजस्थानकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा