लाइव न्यूज़ :

राजस्थान फतह के लिए BJP ने बनाई रणनीति, कर सकती है संगठन में फेरबदल 

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 11, 2018 20:24 IST

सूबे की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की विकास यात्रा भी अगले महीने यानी अगस्त से शुरू की जा सकती है। इस पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने विस्तार से चर्चा की।

Open in App

जयपुर, 11 जुलाई: राजस्थान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में मदनलाल सैनी की नियुक्ति के बाद राज्य में चुनाव की तैयारियों ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। पार्टी चुनाव प्रचार की इस प्रक्रिया को तेज करने के लिए राज्य संगठन में भी फेरबदल कर सकती है। 

इसके अलावा सूबे की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की विकास यात्रा भी अगले महीने यानी अगस्त से शुरू की जा सकती है। इस पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने विस्तार से चर्चा की।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और अमित शाह के बीच बातचीत हुई।  बैठक में मुख्यमंत्री की ओर से राजस्थान में विकास यात्रा निकालने के बारे में चर्चा हुई। हालांकि बैठक में विकास यात्रा की शुरुआत की तारीखों पर कोई फैसला नहीं हुआ, लेकिन बैठक में यह जरूर कहा गया कि पहले मुख्यमंत्री इस विकास यात्रा का खासा तैयार करके पार्टी नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श करें।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि खुद मुख्यमंत्री चाहती हैं कि विकास यात्रा निकाली जाए। इसके लिए एक प्रस्ताव यह भी रखा गया कि अगस्त से यह यात्रा शुरू की जाए ताकि सितंबर तक इसे पूरा कर लिया जाए। बैठक में इस बात पर भी चर्चा की गई कि विकास यात्रा का अगर फैसला फाइनल होता है तो उसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कराया जाए। बैठक में संगठन के बदलाव को लेकर भी चर्चा की गई। 

पार्टी सूत्रों के अनुसार, अमित शाह भी चाहते थे कि संगठन में बदलाव करके उसे नया रूप दिया जाए ताकि संगठन नई ऊर्जा के साथ चुनावी मैदान में उतरे।(राजस्थान से धीरेंद्र जैन की रिपोर्ट)लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)वसुंधरा राजेराजस्‍थान चुनावअमित शाहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा