लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः बिजली बिल माफी को लेकर भाजपा प्रदेशभर में करेगी विरोध-प्रदर्शन, पूनिया बोले-सदन छोड़कर भाग गई सरकार

By धीरेंद्र जैन | Updated: August 25, 2020 06:05 IST

भाजपा आगामी 31 अगस्त को लाॅकडाउन के तीन महीनों के बिजली के बिलों को माफ कराने की मांग को लेकर प्रदेश भर में प्रदर्शन करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देबेरोजगारी भत्ता, कोरोना कुप्रबंधन व भ्रष्टाचार सहित प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस सरकार को घेरने पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।सभी जिला मुख्यालयों पर जिला कलेक्टर्स को भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक एवं पंचायतों के जनप्रतिनिधियों द्वारा ज्ञापन सौंपे जाएंगे।पूनियां ने पत्रकारों के सवालों को जवाब देते हुए कहा कि भाजपा ने सभी जिलों में कार्यकारिणी का गठन पूरा कर लिया है।

जयपुरःराजस्थान में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए एक बार फिर कांग्रेस की गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष में होने से हम जनहित के मुद्दों को सड़क से सदन तक पुरजोर तरीके से राज्य सरकार के सामने लगातार उठाये हैं और जब हमने विधानसभा में जनहित के विभिन्न मुद्दे उठाए तो सरकार सदन भी छोड़कर भाग गई।

भाजपा आगामी 31 अगस्त को लाॅकडाउन के तीन महीनों के बिजली के बिलों को माफ कराने की मांग को लेकर प्रदेश भर में प्रदर्शन करेगी। पूनियां ने बताया कि भाजपा कार्यालय में हुई प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में बिजली बिलों की माफी, वीसीआर से परेशान किसान, टिड्डी के हमलों से फसलों को हुए नुकसान, सम्पूर्ण किसान कर्जमाफी, अवैध खनन, बढ़ते अपराध, ठप पड़े विकास कार्य, राशन वितरण में भेदभाव, लम्बित भर्तियां, बेरोजगारी भत्ता, कोरोना कुप्रबंधन व भ्रष्टाचार सहित प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस सरकार को घेरने पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।

इन मुद्दों को लेकर भाजपा की तरफ से 31 अगस्त को प्रदेशभर के जीएसएस और उपखण्ड स्तर पर तीन महीनों के बिजली के बिलों की माफी के लिए प्रदेशव्यापी विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा और इसी कड़ी में अपनी मांग के समर्थन में 2 सितम्बर को सभी जिला मुख्यालयों पर जिला कलेक्टर्स को भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक एवं पंचायतों के जनप्रतिनिधियों द्वारा ज्ञापन सौंपे जाएंगे।

डाॅ. पूनियां ने पत्रकारों के सवालों को जवाब देते हुए कहा कि भाजपा ने सभी जिलों में कार्यकारिणी का गठन पूरा कर लिया है। मण्डलों के गठन की प्रक्रिया लगभग समाप्त होे चुकी है और बूथों लेवल की प्रक्रिया को भी जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा। प्रदेश की नई कार्यकारिणी का पूरे प्रदेशभर से सोशल इंजीनियरिंग को ध्यान में रखते हुए गठन किया गया है।

टॅग्स :राजस्थानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा