लाइव न्यूज़ :

राजस्थान BJP प्रमुख ने कहा- पाक हिंदू प्रवासियों की मौत की होनी चाहिए गहन जांच

By भाषा | Updated: August 18, 2020 05:49 IST

पाकिस्तानी हिंदू प्रवासियों के एक शिविर के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दौरे का जिक्र करते हुए पूनिया ने कहा कि उन्होंने इस विषय पर कुछ भी ठोस बात नहीं कही थी और इस घटना को गंभीरता से नहीं लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देतीश पूनिया ने सोमवार को कहा कि यहां एक गांव में पाकिस्तानी हिंदू प्रवासियों के एक परिवार के 11 सदस्यों की रहस्यमय मौत होने की गहन जांच कराए जाने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि इस घटना ने कई सवालों को जन्म दिया है।

जोधपुर: राजस्थान के भाजपा प्रमुख सतीश पूनिया ने सोमवार को कहा कि यहां एक गांव में पाकिस्तानी हिंदू प्रवासियों के एक परिवार के 11 सदस्यों की रहस्यमय मौत होने की गहन जांच कराए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने कई सवालों को जन्म दिया है। मृतकों में पांच बच्चे और चार महिलाएं भी शामिल हैं। उन्हें नौ अगस्त की सुबह डेचु इलाके के लोडता गांव की एक झोपड़ी के अंदर मृत अवस्था में पाया गया था। शवों के पोस्टमार्टम से यह संकेत मिला है उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ खाया था। 

पूनिया ने सोमवार को जोधपुर में कहा, ‘‘जोधपुर में 11 पाकिस्तानी हिंदू प्रवासियों की मौत ने कई सवालों को जन्म दिया है, जिनका जवाब ढूंढ़ने की जरूरत है। ’’ 

भाजपा नेता ने कहा कि इस घटना को महज ईश्वर की इच्छा मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और इसकी गहन जांच की जरूरत है। पिछले हफ्ते यहां पाकिस्तानी हिंदू प्रवासियों के एक शिविर के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दौरे का जिक्र करते हुए पूनिया ने कहा कि उन्होंने इस विषय पर कुछ भी ठोस बात नहीं कही थी और इस घटना को गंभीरता से नहीं लिया था। मुख्यमंत्री मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करने के लिये वहां गए थे।

 पूनिया ने राज्य की कांग्रेस सरकार को ‘‘जुगाड़ सरकार’’ बताते हुए कहा कि अशोक गहलोत का यह कार्यकाल पिछले कार्यकाल की तुलना में और भी खराब रहा है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘अपराध की दर अत्यधिक बढ़ गई है, किसान परेशान हैं और रोजगार की स्थिति भी दयनीय है। ’’

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा