लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः 'बहुमत के साथ BJP आ रही है वापस, भावना में बहकर वोट करने का समय गया'

By अनुभा जैन | Updated: December 2, 2018 17:28 IST

केंद्रीय मंत्री सुषमा ने आगे कहा कि राजस्थान सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है। स्वास्थ्य से हर क्षेत्र में बेहतर काम हुए हैं। जन धन योजना, बच्चियों के लिये राजश्री योजना, उज्ज्वला योजना और महिलाओं के लिये भामाशाह आदि योजनाओं ने राजस्थान में हर वर्ग के कल्याण का काम किया है। कोई भी वर्ग आज सरकार से नाखुश नहीं है। 

Open in App

आज का मतदाता बहुत समझदार है, जो काम से जोड़कर निर्णय करता है। भावना में बहकर वोट करने का समय गया। आज अच्छे काम करने वाली सरकार की वापसी की जरूरत है और इसलिये बहुमत के साथ भाजपा वापस आ रही है। यह कहना था केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज का जो रविवार को बीकानेर में आयोजित 'भाजपा से मिलिये' कार्यकम को संबोधित कर रहीं थीं।

केंद्रीय मंत्री सुषमा ने आगे कहा कि राजस्थान सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है। स्वास्थ्य से हर क्षेत्र में बेहतर काम हुए हैं। जन धन योजना, बच्चियों के लिये राजश्री योजना, उज्ज्वला योजना और महिलाओं के लिये भामाशाह आदि योजनाओं ने राजस्थान में हर वर्ग के कल्याण का काम किया है। कोई भी वर्ग आज सरकार से नाखुश नहीं है। 

उन्होंने बताया कि अन्नपूर्णा योजना एक ऐसी योजना है जिससे राजस्थान में कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सो सकता। सुषमा ने कहा कि हर ग्राम पंचायत में सीनियर सेकंडरी विद्यालय खोले गए हैं। जहां सिर्फ 3 पासपोर्ट सेवा केंद्र राजस्थान में थे वे आज 17 और पासपोर्ट सेवा केंद्रों के साथ कुल 20 सेवा केंद्र हो गये हैं। वसुंधरा राजे एक बेहतरीन व सक्रिय मुख्यमंत्री साबित हुई हैं।

केंद्रीय मंत्री ने जानकारी देते हुये बताया कि प्रधानमंत्री मोदी आज विश्व के लोकप्रिय प्रधानमंत्रियों की सूची में शामिल हैं। उन्होने कहा कि मोदी जी ने न्यूयार्क में 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव महज रखा जिसे 177 देषों ने मंजूरी दी। आज 21 जून अंर्तराष्टीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। 2019 में फिर से मोदी सरकार बनेगी।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि गहलोत के समय में किये कार्यों और वसुंधरा राजे के पिछले पांच साल के किये कार्यों का अंतर देख कोई भी कह सकता है कि इन 5 वर्षों में जिस तरह आंकड़े हर क्षेत्र में विकास की ओर बढ़े हैं वह राजे के बेहतरीन प्रशासन की ओर इशारा करते हैं। भाजपा ने जो वादे किए हैं वो धरातल स्तर पर करके दिखाया है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावसुषमा स्वराजभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा