लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनाव 2018: जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह ने बताया क्यों थामा कांग्रेस का हाथ, कहा- जनता बीजेपी से बदला लेगी

By भाषा | Updated: October 18, 2018 15:34 IST

Rajasthan Chunav 2018: जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह ने कहा, ‘‘अटल जी के जाने से संस्कार भी चले गये हैं। एक सांस्कृतिक युग चला गया है। अब भाजपा में वो सांस्कृतिक युग नहीं रहा है। मुझे अनुभूति होती है कि मैंने जो कदम उठाया है उसमें अटल जी का आशीर्वाद है।’’ 

Open in App

अनवारुल हक

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह ने मौजूदा भाजपा को अटल बिहारी वाजपेयी के संस्कारों से दूर जा चुकी पार्टी करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि आगामी चुनाव में राजस्थान की जनता उनके पिता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के ‘अपमान’ का बदला लेगी।

राहुल गांधी के नेतृत्व में भरोसा जताते हुए मानवेंद्र ने कहा कि देश का नेतृत्व करने के लिए किसी भी नेता में मानवता होना जरूरी है और कांग्रेस अध्यक्ष में ‘मानवता का भंडार’ है। वह बुधवार को कांग्रेस में शामिल हुए।

उन्होंने ‘भाषा’ के साथ बातचीत में कहा, ‘‘मेरे लिए भाजपा छोड़ना आसान नहीं था क्योंकि वह मेरा परिवार था। लेकिन जब परिवार में नहीं सुनी गई और मित्र (राहुल) ने सुना तो मैंने यह कदम उठाया। कांग्रेस में शामिल होने का फैसला अपने लोगों से बातचीत करने के बाद किया। यह निर्णय सामूहिक रूप से लिया गया।’’ 

यह पूछे जाने पर कि क्या राहुल गांधी से उनकी किसी पद को लेकर बात हुई है तो मानवेंद्र ने कहा, ‘‘राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान पार्टी में किसी पद या जिम्मेदारी को लेकर कोई बात नहीं हुई। लेकिन अगर कोई जिम्मेदरी दी जाती है कि मैं उससे इनकार नहीं करूंगा।’’ 

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले अपने पिता जसवंत सिंह का भाजपा द्वारा टिकट काटे जाने और फिर बाहर निकाले जाने का हवाला देते हुए मानवेंद्र ने दावा किया कि मौजूदा भाजपा में वाजपेयी वाले संस्कार नहीं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अटल जी के जाने से संस्कार भी चले गये हैं। एक सांस्कृतिक युग चला गया है। अब भाजपा में वो सांस्कृतिक युग नहीं रहा है। मुझे अनुभूति होती है कि मैंने जो कदम उठाया है उसमें अटल जी का आशीर्वाद है।’’ 

साल 2014 में बीजेपी ने काटा था जसवंत सिंह का टिकट

मानवेंद्र ने कहा, ‘‘बाड़मेर, जालौर, जैसलमेर, जोधपुर और राजस्थान के अन्य जिलों के लोग (जसवंत सिंह के) अपमान का बदला लेंगे।’’ 

दरअसल, 2014 के चुनाव में भाजपा ने वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह का टिकट काट दिया जिसके बाद वह निर्दलीय चुनाव लड़े। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बाद में भाजपा ने जसवंत सिंह को पार्टी से निकाल दिया और मानवेंद्र को भी निलंबित कर दिया।

यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष देश का नेतृत्व करने में सक्षम हैं तो मानवेंद्र ने कहा, ‘‘नेतृत्व करने के लिए लोकतंत्र में सबसे बड़ी जरूरत मानवता की होती है। अगर आप में मानवता नहीं है तो आप गरीब की पीड़ा कैसे समझेंगे। राहुल जी में मानवता का भंडार है। मैं उनको वर्षों से जानता हूं। हमारी आपस में बात होती है तो खुलकर होती है। मैंने उन्हें निकट से देखा है। जो मानवता उनमें है वो कम नेताओं में होती है।’’ 

उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान भाजपा की स्थिति को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

मानवेंद्र ने दावा किया कि राजस्थान की जनता वसुंधरा राजे और भाजपा की सरकार को हटाने का मन बना चुकी है और आगामी चुनाव में बड़ा बदलाव होगा।

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावविधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराहुल गांधीअटल बिहारी वाजपेयी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप