लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी की फटकार के बाद सीपी जोशी ने पीएम मोदी और उमा भारती पर किए कमेंट के लिए जताया खेद

By भाषा | Updated: November 23, 2018 13:16 IST

राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा था कि 'कांग्रेस के सिद्धांतों, कार्यकर्ताओं की भावना का आदर करते हुए जोशीजी को जरूर गलती का अहसास होगा। उन्हें अपने बयान पर खेद प्रकट करना चाहिए।' 

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री उमा भारती के संदर्भ में दिए कथित विवादित बयान को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा खारिज किए जाने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता सीपी जोशी ने शुक्रवार को खेद प्रकट किया।गांधी ने जोशी के कथित विवादित बयान को खारिज करते हुए कहा था कि जोशी को खेद प्रकट करना चाहिए।राहुल की इस टिप्पणी के बाद जोशी ने ट्वीट कर कहा, 'कांग्रेस के सिद्धांतों एवं कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए मेरे कथन से समाज के किसी वर्ग को ठेस पहुँची हो तो मैं उसके लिए खेद प्रकट करता हूँ।' इससे पहले गांधी ने ट्वीट कर कहा था, 'सी पी जोशी जी का बयान कांग्रेस पार्टी के आदर्शों के विपरीत है। पार्टी के नेता ऐसा कोई बयान न दें जिससे समाज के किसी भी वर्ग को दुःख पहुँचे।'उन्होंने कहा, 'कांग्रेस के सिद्धांतों, कार्यकर्ताओं की भावना का आदर करते हुए जोशीजी को जरूर गलती का अहसास होगा। उन्हें अपने बयान पर खेद प्रकट करना चाहिए।' सोशल मीडिया एवं कुछ चैनलों पर प्रसारित वीडियो में के मुताबिक जोशी प्रधानमंत्री मोदी एवं उमा भारती की जाति पर कथित तौर पर सवाल करते हुए कह रहे हैं कि धर्म पर केवल ब्राह्मण ही बात कर सकते हैं।कहा जा रहा है कि यह जोशी ने यह कथित बयान राजस्थान के नाथद्वारा में दिया है जहाँ से वह विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।बाद में विवाद बढ़ने पर सीपी जोशी ने ट्वीट कर भाजपा पर उनके बयान को तोड़-मोड़कर पेश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया है, वो इसकी कड़ी निंदा करते हैं।

अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे सीपी जोशी

माना जा रहा है कि कांग्रेसी नेता सीपी जोशी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के राजस्थान में दिए उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें शाह ने कहा था कि बीजेपी अयोध्या में राम मंदिर बनाने को लेकर कटिबद्ध है और वह अपने इस संकल्प से जरा सा भी पीछे नहीं हटेगी। 

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर पार्टी की प्रतिबद्धता के सवाल पर शाह ने कहा था कि ‘‘अयोध्या में जहां रामलला विराजमान हैं, उसी स्थान पर भव्य राम मंदिर बने, इसके लिए भारतीय जनता पार्टी कटिबद्ध है और यह हमारा देश से वादा है। इसमें एक इंच भी वापस आने का कोई सवाल नहीं है।’’ 

शाह ने कहा था कि ‘‘जनवरी में अदालत में तारीख है और हमें पूरी आशा है कि राम जन्मभूमि मामले पर तेजी से सुनवाई होगी तथा फैसले के बाद वहां भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। परंतु भाजपा अपने वचन से एक इंच भी पीछे नहीं जा सकती। उसी स्थान पर और डिजाइन के हिसाब से ही भव्य राम मंदिर का निर्माण करना यह भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है जिसे लेकर हमारे मन में कोई संशय नहीं है।’’ 

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावनरेंद्र मोदीउमा भारतीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा