लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः PM मोदी ने कहा-कांग्रेस पार्टी ने दागी नेताओं के परिवारवालों को दिया टिकट

By अनुभा जैन | Updated: December 4, 2018 17:20 IST

प्रधानमंत्री ने कहा कि सेना तो पहले भी थी, वीरता तो पहले भी थी, वीर जवान तो पहले भी थे, उनके पास शस्त्र पहले भी थी, सबकुछ था। हमारे जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक करके दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया है। कांग्रेस ने मरुधरा में फर्जी माहौल बनाया। लेकिन, सीएम दावेदारों के लिये कांग्रेस बिखरती चली गयी। 

Open in App

सीकर में जनसभा को संबोधित करते हुये प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेसियों को आज उनके भारत माता का जयकारा करने पर भी आपत्ति है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के प्रमुख नेता अटल बिहारी वाजपेयी जी तो यहां तक कहा करते थे कि मरने के बाद गंगा में बहती हमारी हड्डियों पर कान लगाकर सुनोगे तो भी भारत माता की जय की आवाज सुनायी देगी। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि सेना तो पहले भी थी, वीरता तो पहले भी थी, वीर जवान तो पहले भी थे, उनके पास शस्त्र पहले भी थी, सबकुछ था। हमारे जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक करके दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया है। कांग्रेस ने मरुधरा में फर्जी माहौल बनाया। लेकिन, सीएम दावेदारों के लिये कांग्रेस बिखरती चली गयी। 

उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत से जब एक पत्रकार ने सीएम दावेदारी पर सवाल किया तो गहलोत की मन की बात सामने आयी। गहलोत ने जवाब देते हुये कहा कि कौन बनेगा करोड़पति। मैं कांग्रेसियों से जानना चाहूंगा कि क्या सीएम करोडपति बनने के सपने को पूरा करने के लिये बना जाता है। 

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने दागी नेताओं के परिवारवालों को टिकट दिया। कांग्रेस के कितने ही मंत्री अपराधिक गतिविधियों में फंसे हैं। वहीं, राजे सरकार के शासनकाल में सीकर और झुंझुनू में लिंगानुपात बेहतर होने के साथ बच्चियों और महिलाओं का मान बढ़ा। बलात्कारियों के खिलाफ कम से कम समय में फांसी की सजा का कानून सबसे पहले राजे सरकार ने बनाकर एक मिसाल पैदा की। 

उन्होंने आगे कहा कि 2008 में 6 लाख करोड़ किसानों के कर्ज माफ करने की घोषणा यूपीए सरकार ने की थी। लेकिन, 58 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया गया और जिनका यह कर्ज राशि माफ की गई छानबीन करने पर पता चला कि 35 लाख लोग ना तो किसान थे और ना उन पर कोई कर्ज था। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की कर्जमाफी का दांव छलावा था। 

आगे बोलते हुये मोदी ने कहा कि 2008 से 2014 के 6 वर्षों में धन्ना सेठों को पैसे लुटाकर बैंको को बर्बाद किया यूपीए सरकार ने।

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीकांग्रेसराहुल गांधीअशोक गहलोतवसुंधरा राजे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा