लाइव न्यूज़ :

विधान सभा सत्र के लिए अशोक गहलोत की नई 'ट्रिक'! फिर भेजा राज्यपाल के पास प्रस्ताव, कोरोना पर चर्चा को बताई वजह

By विनीत कुमार | Updated: July 26, 2020 13:50 IST

अशोक गहलोत ने एक बार फिर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र के पास विधानसभा सत्र शुरू करने का प्रस्ताव भेजा है। गहलोत ने इसके तहत 31 जुलाई से विधानसभा सत्र शुरू करने की बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक गहलोत ने 31 जुलाई से विधानसभा सत्र शुरू करने का प्रस्ताव राज्यपाल के पास भेजाराज्यपाल के पास भेजे गए प्रस्ताव में फ्लोट टेस्ट का जिक्र नहीं, कोरोना पर चर्चा को बताया गया एजेंडा

राजस्थान में सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर राज्यपाल कलराज मिश्र के पास 31 जुलाई से विधानसभा सत्र शुरू करने का प्रस्ताव भेजा है। इस बार अशोक गहलोत ने विधानसभा सत्र का एजेंडा कोरोना बताया है। दिलचस्प ये है राज्यपाल को भेजे गए प्रस्ताव में फ्लोर टेस्ट का कोई जिक्र नहीं है।

इससे पहले राज्यपाल ने ये कहते हुए अशोक गहलोत के विधानसभा सत्र बुलाने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था कि किसी तारीख या एजेंडे के बारे में उन्हें नहीं बताया गया था। बता दें कि गहलोत खेमे के कांग्रेस विधायकों ने शुक्रवार को राज भवन के प्रांगण में पांच घंटे तक धरना दिया था। उन्होंने नारेबाजी की और राज्यपाल कलराज मिश्र से विधानसभा का सत्र बुलाये जाने की मांग की थी।

शनिवार रात मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

राजस्थान सरकार के मंत्रिमंडल ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के लिए संशोधित प्रस्ताव शनिवार रात को मंजूर किया। इस बीच शनिवार को ही भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान इकाई का 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार शाम राज्यपाल कलराज मिश्र से मिला। उसने राजस्थान में अराजकता का वातावरण पैदा होने की बात करते हुए राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा। 

दूसरी ओर कांग्रेस ने भाजपा पर राजस्थान में लोकतंत्र की हत्या का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाते हुए शनिवार को राज्य के जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया। भाजपा ने इन प्रदर्शनों पर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया है कि इनमें एक दूसरे से दूरी बनाने जैसे नियमों का ध्यान नहीं रखा गया। सचिन पायलट खेमे के विद्रोह के बाद गहलोत सरकार पर संकट छाया हुआ है। दोनों खेमे राजस्थान हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई भी लड़ रहे हैं।

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतसचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा