लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में आतंक का राज, ‘जंगल राज’, मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवार को न्याय नहीं मिल रहा है: नड्डा

By भाषा | Updated: September 28, 2019 14:12 IST

नड्डा ने पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ वर्षों में राजनीतिक हिंसा में जान गंवाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं का ‘तर्पण’ भी किया। ‘तर्पण’ पितृ पक्ष में की जाने वाली एक ऐसी रस्म है जिसमें पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए उन्हें जल अर्पित किया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में ‘‘मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं’’ के परिवार के सदस्यों को न्याय नहीं मिल रहा है।भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा, ‘‘लेकिन यह ‘जंगल राज’ जल्द ही खत्म हो जाएगा।

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में ‘‘जंगल राज’’ और ‘‘आतंक का राज’’ है।

नड्डा ने पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ वर्षों में राजनीतिक हिंसा में जान गंवाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं का ‘तर्पण’ भी किया। ‘तर्पण’ पितृ पक्ष में की जाने वाली एक ऐसी रस्म है जिसमें पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए उन्हें जल अर्पित किया जाता है।

नड्डा ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार का वक्त खत्म हो गया है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में ‘‘मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं’’ के परिवार के सदस्यों को न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने ‘‘सामूहिक तर्पण’’ करने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार में ‘जंगल राज’ और आतंक का राज है। कानून का शासन न होने के कारण यहां ‘गुंडा राज’ है।’’

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा, ‘‘लेकिन यह ‘जंगल राज’ जल्द ही खत्म हो जाएगा क्योंकि टीएमसी सरकार का समय खत्म हो गया है।’’ उन्होंने कहा कि बनर्जी पश्चिम बंगाल में तेजी से अपना राजनीतिक आधार खो रही हैं। मुख्यमंत्री होने के नाते उनके पास कोई दूरदृष्टि नहीं है।

टॅग्स :इंडियापश्चिम बंगालममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेपी नड्डाकैलाश विजयवर्गीयटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा