लाइव न्यूज़ :

राफेल मामलाः राहुल गांधी ने कहा- ये 130,000 करोड़ रुपये का है घोटाला 

By भाषा | Updated: July 28, 2018 05:22 IST

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मैं 16 अरब डॉलर के राफेल ‘लाइफसाइकल’ कांट्रैक्ट को जोड़ना भूल गया। दरअसल, कुल 20 अरब डॉलर (1300,000 करोड़ रुपये) का फायदा पहुंचाया गया है। यह 130,000 करोड़ रुपये का घोटाला है।’’

Open in App

नई दिल्ली, 28 जुलाईः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल विमान सौदे में कथित अनियमितता को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर निशाना साधा और आरोप लगाया कि एक उद्योगपति को 130,000 करोड़ रुपये का फायदा पहुंचाया गया है। गांधी ने प्रधानमंत्री की ओर इशारा करते हुए आज ट्वीट कर कहा, ‘‘प्रिय ट्रोल्स, मैं अपने पहले के ट्वीट के लिए माफी मांगता हूं जिसमें मैंने कहा था कि श्रीमान 56 के मित्र के संयुक्त उपक्रम को चार अरब डॉलर का ऑफसेट कांट्रैक्ट मिला है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं 16 अरब डॉलर के राफेल ‘लाइफसाइकल’ कांट्रैक्ट को जोड़ना भूल गया। दरअसल, कुल 20 अरब डॉलर (1300,000 करोड़ रुपये) का फायदा पहुंचाया गया है। यह 130,000 करोड़ रुपये का घोटाला है।’’ 

दरअसल, राहुल गांधी ने गत बुधवार को एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया था, ‘‘श्रीमान 56 (मोदी) को जो पसन्द आता है, उसे सूट पहने होना चाहिए, 45 हजार करोड़ रुपये के कर्ज में डूबे होना चाहिए, उसके पास 10 दिन पुरानी कंपनी होनी चाहिए और उसने अपनी जिंदगी में कभी विमान नहीं बनाया हो।’’ 

उन्होंने कहा था, ‘‘अगर आप इन शर्तों को पूरा करते हैं तो आपको चार अरब डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट का ईनाम मिलेगा।’’ 

कांग्रेस और राहुल गांधी राफेल सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मोदी सरकार पर लगातार हमले बोल रहे हैं। कांग्रेस ने इसी मामले में प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दे रखा है। पार्टी का आरोप है कि राफेल विमानों की कीमत बताने के संदर्भ में मोदी और सीतारमण ने सदन को गुमराह किया।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :राहुल गाँधीराफेल सौदानरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा