लाइव न्यूज़ :

11 अगस्त को राहुल गांधी फूकेंगे राजस्थान चुनाव प्रचार का बिगुल, जयपुर से करेंगे आगाज

By भाषा | Updated: August 6, 2018 20:57 IST

राजस्थान में साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है। इस समय राज्य में वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार है।

Open in App

नयी दिल्ली, छह अगस्त (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आगामी 11 अगस्त को जयपुर में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भाग लेने के साथ ही राजस्थान में चुनावी बिगुल फूकेंगे।गांधी के दिल्ली स्थित आवास पर राजस्थान से संबंधित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष जयपुर दौरे के कार्यक्रम पर फैसला हुआ।इस बैठक में पार्टी महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट और पार्टी के राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे शामिल हुए।बैठक के बाद अविनाश पांडे ने संवाददाताओं से कहा कि 11 अगस्त को जयपुर में प्रदेश के सभी शीर्ष नेताओं और कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।पांडे के अनुसार गांधी ने पार्टी नेताओं को निर्देश दिया है कि जो भी बात करनी है वो पार्टी मंच पर करें और अनावश्यक बयानबाजी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।मुख्यमंत्री पद के दावेदार के सवाल पर पांडे ने कहा कि पार्टी के चेहरा राहुल गांधी होंगे और सबका सामूहिक योगदान होगा।गौरतलब है कि हाल के दिनों में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर राजस्थान कांग्रेस में गुटबाजी की खबरें आई हैं।राजस्थान में साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है। इस समय राज्य में वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार है। बीजेपी ने वसुंधरा राजे को आगामी चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घषित किया है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :राहुल गाँधीराजस्‍थान चुनावराजस्थानकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा