लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने फिर साधा पीएम पर निशाना, कहा- 'मोदी द्वारा निर्मित' त्रासदियों के बीच जूझ रहा है भारत

By भाषा | Updated: September 2, 2020 14:13 IST

केंद्र सरकार की ओर से जारी सरकारी आंकड़े के अनुसार चालू वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में जीडीपी में 23.9 प्रतिशत की अब तक की सबसे बड़ी तिमाही गिरावट आयी है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने कहा- 'फूट डालो और राज करो' एक घिनौनी नीति थी और हमेशा रहेगी।राहुल गांधी ने जीडीपी में आई गिरावट पर कहा- देश की अर्थव्यवस्था की बर्बादी नोटबंदी से शुरू हुई थी।

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जीडीपी विकास दर में भारी गिरावट और चीन के साथ सीमा पर गतिरोध को लेकर बुधवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निर्मित’ त्रासदियों के बीच देश मुश्किलों से जूझ रहा है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारत मोदी द्वारा निर्मित त्रासदियों के बीच मुश्किलों से जूझ रहा है। जीडीपी में -23.9 प्रतिशत की ऐतिहासिक गिरावट हुई। 45 वर्षों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर है। 12 करोड़ नौकरियां चली गईं।’’

कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘ केंद्र राज्यों को जीएसटी का बकाया नहीं दे रहा है। दुनिया भर में प्रतिदिन कोरोना के सबसे ज्यादा मामले और मौतें भारत में हो रही हैं। हमारी सीमाओं पर विदेशी आक्रमकता है।’’

उसके अलावा राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा, ‘फूट डालो और राज करो’ एक घिनौनी नीति थी और हमेशा रहेगी। ऐसी सोच को देश ने पहले भी पराजित किया था और आज भी करेगा क्योंकि भाईचारा और सद्भावना हमारे लोकतंत्र की नीव हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पहले भी जीडीपी को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने ट्वीट किया था, GDP-23.9, देश की अर्थव्यवस्था की बर्बादी नोटबंदी से शुरू हुई थी। तब से सरकार ने एक के बाद एक गलत नीतियों की लाइन लगा दी।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘आम आदमी शायद जीडीपी का वित्तीय प्रभाव तो नहीं जानता, पर यह जरूर समझता है कि नोटबंदी, ग़लत जीएसटी, देशबंदी के डिजास्टर स्ट्रोक को मास्टर स्ट्रोक बताना सफ़ेद झूठ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘6 साल से गिरती अर्थव्यवस्था का इल्ज़ाम “भगवान” पर लगाना अपराध है। इसी अंधेर को आदमी की कमर टूटना कहते हैं।’’ 

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीसकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा