लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस परेड में राहुल को छठी पंक्ति पर कांग्रेस का हमला, 'ओछी राजनीति' कर रही मोदी सरकार

By IANS | Updated: January 26, 2018 21:09 IST

रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्र सरकार ने कांग्रेस अध्यक्ष को आगे की पंक्ति में सीट दिए जाने के रिवाज को तोड़ा है।'

Open in App

कांग्रेस ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को गणतंत्र दिवस समारोह में छठी पंक्ति देने पर मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मोदी सरकार 'ओछी राजनीति' में संलिप्त है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, "मोदी सरकार की 'ओछी राजनीति' का सब गवाह बने।"

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्र सरकार ने कांग्रेस अध्यक्ष को आगे की पंक्ति में सीट दिए जाने के रिवाज को तोड़ा है। 

उन्होंने कहा, "घमंडी सरकार ने गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान परंपरा और रिवाज को तोड़ा है और जानबूझकर राहुल गांधी को चौथी पंक्ति में पहली सीट आवंटित किया और बाद में इसे बदलकर छठी पंक्ति में कर दिया।"

सुरजेवाला ने कहा, "हमारे लिए संविधान का उत्सव ज्यादा महत्वपूर्ण है।" राहुल राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद के साथ छठी पंक्ति में बैठे थे। वहीं सूचना व प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी समेत कई अन्य नेता उनसे आगे बैठे थे।

ऊधर कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि यह महज प्रोटोकॉल का मामला नहीं है। उनके मुताबिक यह बीजेपी के शिष्टाचार को भी दिखाता है।

कांग्रेस ने गुरुवार को इस गणतंत्र दिवस समारोह में राहुल गांधी को चौथी पंक्ति में बिठाए जाने की रिपोर्ट पर काफी तीखी प्रतिक्रिया दी थी। गत वर्ष दिसंबर में कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए।

टॅग्स :राहुल गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा