लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी को किसानों से माफी मांगनी चाहिए, मप्र में कृषि ऋण माफी के वादे को पूरा नहीं किया गयाः लक्ष्मण सिंह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2019 14:52 IST

भोपाल में कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने कहा कि हम राज्य में कृषि ऋण माफी के वादे को पूरा नहीं कर पाए हैं। राहुल गांधी को किसानों से माफी मांगनी चाहिए और उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि कर्ज माफी में कितना समय लगेगा। इससे गुस्साए किसानों को एक अच्छा संदेश जाएगा। 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने कहा कि ​​पार्टी नेतृत्व केवल कुछ चुनिंदा नेताओं से मिलता है। अगर यह इसी तरह जारी रहा, तो पता नहीं पार्टी का क्या होगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने अपने दल कांग्रेस पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ पर हमला बोला है।

भोपाल में कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने कहा कि हम राज्य में कृषि ऋण माफी के वादे को पूरा नहीं कर पाए हैं। राहुल गांधी को किसानों से माफी मांगनी चाहिए और उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि कर्ज माफी में कितना समय लगेगा। इससे गुस्साए किसानों को एक अच्छा संदेश जाएगा। 

कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने कहा कि ​​पार्टी नेतृत्व केवल कुछ चुनिंदा नेताओं से मिलता है। अगर यह इसी तरह जारी रहा, तो पता नहीं पार्टी का क्या होगा। यदि पार्टी को मजबूत करना है, तो नेतृत्व को अपने कार्यकर्ताओं से मिलना चाहिए और इस तरह 2024 में कांग्रेस सत्ता में आ सकेगी। वह लगातार कांग्रेस पर हमला करते रहते हैं, वह इस कारण पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा से भी सांसद रह चुके हैं।

वर्ष 2003 में मध्य प्रदेश से कांग्रेस के सत्ता से बाहर होने के बाद लक्ष्मण सिंह भाजपा में शामिल हुए और दो लोकसभा चुनाव भगवा पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर जीते। वर्ष 2010 में भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी की आलोचना करने पर उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया था। वह वर्ष 2013 में कांग्रेस में वापस लौटै। 

 

कांग्रेस के मठाधीश अधिवक्ता, चिदम्बरम की जमानत नहीं करा पाये: लक्ष्मण सिंह

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने पार्टी के बड़े नेताओं, जो देश के नामी वकील भी हैं, का नाम लिये बिना कटाक्ष करते हुए कि वह पूर्व केन्द्रीय मंत्री चिदम्बरम की जमानत भी नहीं करा पाये। चिदम्बरम आईएनएक्स मीडिया मामले में फिलहाल सीबीआई की हिरासत में है।

विधायक लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘चिदंबरम जी निर्दोष सिद्ध हों,पार्टी की स्वच्छ छवि बने, यही कामना करते हैं, परंतु दुख इस बात का है कि हमारे सभी "मठाधीश" अधिवक्ता जिन्हें बार-बार राज्य सभा का सदस्य बनाया, उनकी जमानत नहीं करा पाये।’’

वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी चिदंबरम के लिये जमानत की कोशिश करने वाले वकीलों में शामिल थे। यह पहली बार नहीं है कि पांच बार के सांसद रहे सिंह ने अपनी पार्टी पर ही निशाना साधा है। सिंह दो बार भाजपा से भी सांसद रहे हैं। पिछले साल अप्रैल में जब कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कमलनाथ का नाम तय कर रहा था तब सिंह ने ट्वीट किया था, "ब्लूटूथ तकनीक के युग में कमलनाथ के नेतृत्व में चुनाव में जाना एचएमवी रिकॉर्ड चलाने की तरह है।’’

 

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीदिग्विजय सिंहमध्य प्रदेशकमलनाथसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा