लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी को फिर याद आए ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया, ट्विटर पर शेयर की ये खास तस्वीर

By गुणातीत ओझा | Updated: March 12, 2020 09:31 IST

ट्विटर पर शेयर की गई तस्वीर में राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ एक साथ हैं। राहुल गांधी ने दिसंबर में क्लिक की गई तस्वीर को रीट्वीट किया है।

Open in App
ठळक मुद्देज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से नाता तोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की हैज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ 22 विधायकों ने भी छोड़ा है कांग्रेस का साथ

नई दिल्‍लीःराहुल गांधी के सबसे करीबी नेताओं में से एक ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया अब भाजपा के हो चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। ऐसे वक्त में राहुल गांधी ने एक तस्वीर शेयर की है। ट्विटर पर शेयर की गई तस्वीर में राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ एक साथ हैं। राहुल गांधी ने दिसंबर में क्लिक की गई तस्वीर को रीट्वीट किया है। 

राहुल गांधी की ओर से रीट्वीट की गई इस तस्वीर के कैप्‍शन में लिखा है, 'धैर्य और समय, दो सबसे शक्तिशाली योद्धा होते हैं - लियो टॉल्‍सटॉय।'

ज्योतिरादित्य के भाजपा में शामिल होने के बाद राहुल गांधी ने कहा था कि ज्‍योतिरादित्‍य अकेले ऐसे मित्र हैं, जो कभी भी घर पर आ सकते हैं। राहुल ने कहा था कि वह पहले भी आ सकते थे।

सिंधिया ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और उनके साथ ही 22 कांग्रेस विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। इससे प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली 15 महीने पुरानी कांग्रेस सरकार गिरने के कगार पर पहुंच गई है। मंगलवार की सुबह जब देश होली मना रहा था, तभी सिंधिया ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात की। 

इससे पहले, मंगलवार सुबह प्रधानमंत्री मोदी के साथ सिंधिया की बैठक लगभग एक घंटे तक चली। इसके बाद सिंधिया ने ट्विटर पर अपना इस्तीफा पोस्ट किया था। सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते सिंधिया को निष्कासित किया गया है। समझा जाता है कि सिंधिया को राज्यसभा भेजे जा सकता है । वहीं, बाद सिंधिया को केंद्र सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है । इससे पहले मंगलवार को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भी हुई जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इसमें राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों के मुद्दे पर चर्चा हुई । 

टॅग्स :ज्योतिरादित्य सिंधियाराहुल गांधीकांग्रेसमध्य प्रदेशकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा