लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का गठबंधन पर बड़ा बयान, बताया- बिहार कांग्रेस का गठबंधन प्लान

By भाषा | Updated: September 23, 2018 07:57 IST

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल भी इस बैठक में शामिल हुए।

Open in App

पटना, 23 सितंबर: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्य कांग्रेस इकाई को भरोसा दिलाया कि गठबंधन बनाते वक्त पार्टी के हितों से समझौता नहीं किया जाएगा। बिहार प्रदेश कांग्रेस समिति (बीपीसीसी) के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने इस बात पर जोर दिया कि शीर्ष प्राथमिकता राज्य में पार्टी को मजबूत करने को दी जाएगी। 

गांधी ने ये टिप्पणियां बीपीसीसी के शीर्ष पदाधिकारियों से बैठक के दौरान की। इस हफ्ते की शुरुआत में प्रदेश कांग्रेस को फिर से गठित किया गया था। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल भी इस बैठक में शामिल हुए। 

कादरी ने फोन पर पीटीआई-भाषा से कहा, “उन्होंने (गांधी) यह स्पष्ट किया कि चुनाव से पहले दूसरी पार्टियों से किसी भी तरह की साझेदारी पार्टी को मजबूत करने के लिहाज से की जानी चाहिए और गठबंधन के साथियों को तसल्ली देने के लिए बहुत ज्यादा समझौते नहीं किए जाने चाहिए।” 

 

टॅग्स :राहुल गांधीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा