लाइव न्यूज़ :

चीन को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर किया हमला, कहा- जब जब देश भावुक हुआ, फाइलें गायब हुईं

By भाषा | Updated: August 8, 2020 20:53 IST

रक्षा मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड उस दस्तावेज को बृहस्पतिवार को हटा लिया जिस पर आधारित एक खबर अखबार में प्रकाशित हुई। इसी को लेकर राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘ ये संयोग नहीं, मोदी सरकार का लोकतंत्र-विरोधी प्रयोग है।’’ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट वेबसाइट से हटाया जाना लोकतंत्र विरोधी प्रयोग है।राहुल गांधी ने कहा कि माल्या हो या राफ़ेल, नीरव मोदी या चोक्सी... गुमशुदा लिस्ट में ताजा हैं चीनी अतिक्रमण वाले दस्तावेज़।

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्वी लद्दाख में ‘चीनी घुसपैठ’ के उल्लेख वाली एक रिपोर्ट रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट से हटाए जाने को लेकर शनिवार को आरोप लगाया कि यह कोई संयोग नहीं, बल्कि सरकार का लोकतंत्र विरोधी प्रयोग है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ जब जब देश भावुक हुआ, फ़ाइलें ग़ायब हुईं। माल्या हो या राफ़ेल, नीरव मोदी या चोक्सी... गुमशुदा लिस्ट में ताजा हैं चीनी अतिक्रमण वाले दस्तावेज़।’’ कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ‘‘ ये संयोग नहीं, मोदी सरकार का लोकतंत्र-विरोधी प्रयोग है।’’

गौरतलब है कि रक्षा मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड उस दस्तावेज को बृहस्पतिवार को हटा लिया जिस पर आधारित एक खबर अखबार में प्रकाशित हुई।

खबर के मुताबिक, जून महीने की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी सैनिकों की एकतरफा आक्रामकता से पैदा हुए हालात संवेदनशील बने हुए हैं तथा यह गतिरोध लंबा चल सकता है।  

टॅग्स :राहुल गांधीचीनइंडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा