लाइव न्यूज़ :

असम में BJP और RSS पर राहुल का हमला, कहा- वे क्षेत्र के हर राज्य को आग में झोंक रहे हैं

By भाषा | Updated: February 26, 2019 17:12 IST

असम के चाय बागान क्षेत्र में हालिया शराब त्रासदी पर शोक जताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी ने चाय बागानों के लिये बड़ी घोषणा की थी, लेकिन कुछ भी नहीं किया। हम हर चाय बागान कर्मी के लिये न्यूनतम मजदूरी की गारंटी देंगे।’’ 

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि सत्ता में आने पर उनकी पार्टी पूर्वोत्तर की संस्कृति, इतिहास और भाषा की रक्षा करेगी। असम में चुनाव प्रचार शुरू करते हुए गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे क्षेत्र के प्रत्येक राज्य को आग में झोंक रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा-आरएसएस की विचारधारा पूर्वोत्तर के प्रत्येक राज्य को जला रही है। वे आपकी जीवन शैली, संस्कृति, भाषा और इतिहास पर हमला कर रहे हैं।’’ गांधी ने विश्वास जताया कि कांग्रेस केन्द्र की सत्ता में लौटेगी और क्षेत्र की पहचान की रक्षा करने के लिए काम करेगी।

उन्होंने असम का ‘विशेष दर्जा’ बहाल करने और पूर्वोत्तर औद्योगिक और निवेश प्रोत्साहन नीति (एनईआईआईपीपी) वापस लाने का वादा किया। गांधी ने जोर देते हुए कहा कि भाजपा ने पूर्वोत्तर के लोगों के अधिकार छीन लिए हैं। हम उन्हें बहाल करने के लिए सबकुछ करेंगे।

असम के चाय बागान क्षेत्र में हालिया शराब त्रासदी पर शोक जताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी ने चाय बागानों के लिये बड़ी घोषणा की थी, लेकिन कुछ भी नहीं किया। हम हर चाय बागान कर्मी के लिये न्यूनतम मजदूरी की गारंटी देंगे।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आरएसएसअसम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा