लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने पत्रकार के वीडियो को साझा कर केंद्र व दिल्ली सरकार पर बोला हमला, ये है पूरा मामला

By शीलेष शर्मा | Updated: June 9, 2020 20:06 IST

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के साथ पत्रकार अजय झा का वीडियो शेयर किया है जिसमें अजय झा रोते हुए अस्पताल में भर्ती नहीं किए जाने की बात कहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपत्रकार अजय झा के परिवार में सभी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। अजय झा ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाल कर मदद मांगी है। 

नयी दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है, जिससे राजधानी के हॉस्पिटलों में बेड की भारी कमी हो गयी है। हर रोज़ बेड न मिल पाने के कारण दर्जनों कोरोना मरीज़ हॉस्पिटल के बाहर ही दम तोड़ रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट ने आज इस सच्चाई का खुलासा किया है। 

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के साथ पत्रकार अजय झा का वीडियो शेयर किया है जिसमें अजय झा रोते हुये मोदी सरकार और केजरीवाल सरकार के उन दावों की पोल खोल रहे हैं, जिसमें कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए पर्याप्त हॉस्पिटल और बेड होने की बात कही गई है। 

बता दें कि पत्रकार अजय के परिवार में सभी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। अब तक परिवार के दो सदस्यों को कोरोना निगल चुका है लेकिन सरकार को उनकी फ़रियाद सुनाई नहीं दे रही है। अजय झा ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाल कर मदद मांगी है। 

यह हाल केवल अजय का नहीं है बल्कि दिल्ली में हर रोज़ यह हो रहा है। लोग पूरे शहर के हॉस्पिटलों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन बेड नहीं मिल रहे जिससे कोरोना मरीज़ गाड़ियों और सड़कों पर ही दम तोड़ रहे हैं। यह हाल तब है जब दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 27 हज़ार को पार कर चुकी है।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मानें तो जुलाई तक यह संख्या साढ़े पांच लाख तक पहुंच जाएगी और सरकार 81 हज़ार बेड होने का दावा कर रही है। सच में कितने बेड हैं इसका कोई सही आंकड़ा सामने नहीं आ रहा है। बढ़ते मरीजों की संख्या देख मुख्यमंत्री केज़रीवाल ने राज्य सरकार के हॉस्पिटलों में बेड दिल्ली वालों के लिये आरक्षित कर दिये हैं।

भाजपा ने इसका कड़ा विरोध किया और इस मामले में राजनीति शुरू हो गयी है। सोमवार को 24 घंटों के अंदर जैसा भाजपा चाहती थी, उसी के मुताबिक, उप राज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल का फ़ैसला पलट दिया। जब बेड को लेकर राजनैतिक विवाद ने तूल पकड़ा तो कांग्रेस कहां पीछे रहने वाली थी। 

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन ने मानवाधिकार आयोग में ज्ञापन देकर केजरीवाल सरकार और केंद्र को निर्देशित करने की मांग की। उन्होंने राजधानी दिल्ली के सभी हॉस्पिटलों 70 फ़ीसदी बेड कोरोना पीड़ितों के लिये आरक्षित किये जाने का सरकार को निर्देश देने की बात अपने ज्ञापन में लिखी है।

इस समय कुल 57194 बेड के 8 फ़ीसदी ही कोरोना मरीज़ों के लिये आरक्षित हैं जिससे राजधानी में कोरोना मरीज़ों को हॉस्पिटल न तो एडमिट कर रहे हैं न ही उनका इलाज़ कर रहे हैं। मरीज़ खुली सड़कों पर अपने सगे संबंधियों के सामने दम तोड़ रहे हैं। वहीं, राजनैतिक दल ,केंद्र सरकार और राज्य सरकार एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर राजनीति करने में लगे हैं।

टॅग्स :राहुल गांधीदिल्लीपत्रकारकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा