लाइव न्यूज़ :

भाजपा को तीन राज्यों में हराने के बाद इस जगह छुट्टी मनाने पहुंचे राहुल गांधी

By भाषा | Updated: December 19, 2018 08:28 IST

विधानसभा चुनाव में राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बीजेपी को करारी टक्कर देकर कांग्रेस ने तीनों ही जगह अपनी सरकार बनायी है।

Open in App

पांच राज्यों में चुनाव के लिए सघन प्रचार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके बच्चों के साथ छुट्टी मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के शिमला पहुंचे हैं। कांग्रेस के एक स्थानीय नेता ने बताया कि प्रियंका के साथ राहुल मंगलवार को सड़क मार्ग से शिमला पहुंचे।

वह छराबरा में प्रियंका का निर्माणाधीन मकान देखने भी गये। उन्होंने बताया कि रास्ते में वे सोलन जिले में एक ढाबे पर कुछ मिनट के लिए रूके और चाय नाश्ता किया। खबर पाकर कुछ स्थानीय कांग्रेस नेता और महिलाएं भी वहां पहुंचे।

स्थानीय नेता के अनुसार राहुल ने उनसे कहा कि ‘वह हिमाचल के एक निजी दौरे पर आए हैं। कांग्रेस नेता ने बताया कि राहुल, प्रियंका और उनके बच्चे छराबरा के एक होटल में रूके हुये हैं।

आपको बता दें हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बीजेपी को करारी टक्कर देकर कांग्रेस ने अपनी सरकार बनायी है। किसानों के कर्ज माफी की समस्या पर बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि किसानों के कर्ज माफी के लिए हम केंद्र सरकार पर दवाब बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि जब तक किसानों का कर्ज माफ नहीं किया जाएगा तब तक हम शांत नहीं बैठेंगे और ना ही केंद्र सरकार को शांति से बैठने देंगे।

टॅग्स :राहुल गांधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा