लाइव न्यूज़ :

राहुल ने मांगा वित्तमंत्री जेटली का इस्तीफा, तो बचाव में उतरकर बोली BJP-विजय माल्या अपराधी है

By भाषा | Updated: September 13, 2018 20:47 IST

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ राहुल गांधी और विजय माल्या की जुगलबंदी है, झूठ गढ़ने की जुगलबंदी है। संप्रग की सरकार ने विजय माल्या को कर्ज क्यों दिए और रिजर्व बैंक के ऊपर दबाव क्यों डाला गया? संप्रग सरकार ने माल्या को छूट क्यों दी? इन सबका राहुल गांधी और कांग्रेस को जवाब देना चाहिए। ’’ 

Open in App

नई दिल्ली, 13 सितंबर: वित्त मंत्री के इस्तीफे की राहुल गांधी की मांग के बीच अरुण जेटली का बचाव करते हुए भाजपा ने गुरुवार को कहा कि भगोड़ा कारोबारी विजय माल्या एक अपराधी है और उसकी बातों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है । भाजपा ने साथ ही कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को यह साफ करना चाहिए कि उनके परिवार का किंगफिशर एयरलाइन्स से क्या नाता था ?

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ राहुल गांधी और विजय माल्या की जुगलबंदी है, झूठ गढ़ने की जुगलबंदी है। संप्रग की सरकार ने विजय माल्या को कर्ज क्यों दिए और रिजर्व बैंक के ऊपर दबाव क्यों डाला गया? संप्रग सरकार ने माल्या को छूट क्यों दी? इन सबका राहुल गांधी और कांग्रेस को जवाब देना चाहिए। ’’ 

राहुल गांधी के आरोपों को असत्य और निराधार करार देते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि एक परिवार और पार्टी ने देश का पैसा लुटाया है। अब जब उसे वसूलने का काम किया जा रहा है और आज जब उनके गांधी परिवार से संबंध सामने आ रहे हैं तो कांग्रेस झूठ बोल कर अपना बचाव करने और अपना पाप छिपाने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए गोयल ने सवाल किया कि कांग्रेस नीत पूर्ववर्ती संप्रग सरकार ने विजय माल्या को कर्ज क्यों दिए और रिजर्व बैंक के ऊपर दबाव क्यों डाला गया... इन सबका राहुल गांधी और कांग्रेस को जवाब देना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती संप्रग सरकार ने विजय माल्या को बचाया, कांग्रेस नीत सरकार ने किंगफिशर को बेलआउट पैकेज दिया। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि सभी कायदे कानून तोड़ कर किंगफिशर एयरलाइंस के कर्ज का पुनर्गठन किया गया।

यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस अध्यक्ष इस मामले में अरूण जेटली के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, गोयल ने कहा कि राहुल गांधी पर खुद हेराल्ड मामले में घोर अपराध का मामला है, उन्हें ही इस्तीफा दे देना चाहिए। गोयल ने कहा कि वर्तमान सरकार ने तो भगोड़ों के खिलाफ सख्त कानून लाने का काम किया है।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि इस मामले में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस पार्टी के नेता और तब के मंत्री जवाबदेह हैं । उन्होंने आरोप लगाया कि 2010 में किंगफिशर को राहत देने की बात सामने आई है ,जब कांग्रेस पार्टी की सरकार थी और गांधी परिवार तब कांग्रेस और सरकार पर हावी था, जो भी होता था, वह 10 जनपथ के इशारे पर ही होता था। 

गोयल ने कहा कि संसदीय समिति के सामने बड़े अधिकारी आकर बयान दे रहे हैं, जिससे संप्रग सरकार के पाप आज सामने आ रहे हैं। गोयल की प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व का एक वीडियो भी जारी किया गया जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री व्यालार रवि का किंगफिशर एयरलाइंस से संबंधित बयान है।

टॅग्स :विजय माल्याकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राहुल गांधीअरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के उड़ानों के रद्द होने पर राहुल गांधी ने किया रिएक्ट, बोले- "सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा"

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा