लाइव न्यूज़ :

पंजाब के बीजेपी प्रमुख अश्विनी शर्मा के वाहन पर होशियारपुर में टोल प्लाजा के पास हमला, कांग्रेस पर लगाया आरोप

By भाषा | Updated: October 13, 2020 07:28 IST

पंजाब भाजपा के प्रमुख अश्विनी शर्मा के वाहन पर हुए हमले के बाद बीजेपी की ओर से कांग्रेस पर इस संबंध में आरोप लगाए गए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा है कि कांग्रेस की ओर से हमले का सवाल ही नहीं उठता।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब में बीजेपी प्रमुख की गाड़ी पर हमला, कार के शीशे टूटे, अश्विनी शर्मा सुरक्षित जालंधर से वापस पठानकोट जाने के दौरान होशियारपुर जिले में चोलांग टोल प्लाजा पर हुआ हमला

चंडीगढ़:पंजाब की भाजपा इकाई के प्रमुख अश्विनी शर्मा के वाहन पर होशियारपुर जिले में चोलांग टोल प्लाजा पर कुछ प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा कथित तौर पर हमला किया गया। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार शाम को दी। पुलिस ने बताया कि इस घटना में शर्मा की कार के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए लेकिन शर्मा सुरक्षित हैं।

यह घटना उस समय हुई जब शर्मा जालंधर से वापस पठानकोट जा रहे थे। थाना प्रभारी (टांडा) बिक्रम सिंह ने बताया कि शर्मा का वाहन जब टांडा के पास स्थित चोलांग टोल प्लाजा पहुंचा तो प्रदर्शनकारी किसानों के एक समूह ने नारेबाजी की और कार के शीशे पर घूसे मारे।

उन्होंने बताया कि किसानों ने टोल प्लाजा का गत पांच अक्टूबर को घेराव किया था। अश्विनी शर्मा ने दावा किया कि उनके वाहन को क्षतिग्रस्त करने के लिए बेसबॉल बैट और पत्थर का इस्तेमाल किया गया और उनके सुरक्षाकर्मी उसे सुरक्षित स्थान पर ले गए। शर्मा ने कहा कि हमला करने वाले किसान नहीं थे और आरोप लगाया कि यह एक सुनियोजित हमला था।

उन्होंने कहा, ‘‘यह हमला चल रहे किसान आंदोलन को बदनाम करने के लिए किया गया।’’ होशियारपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवजोत सिंह महाल ने कहा कि पंजाब भाजपा प्रमुख ‘‘बिल्कुल ठीक हैं।’’ भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एक धरना दिया और जालंधर-पठानकोट जीटी रोड पर दासुया पर करीब 45 मिनट के लिए यातायात बाधित किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप

अश्विनी शर्मा ने इस संबंध में दासुया पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज करायी। इस बीच, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने इस घटना की निंदा की और आरोप लगाया कि यह सत्ताधारी कांग्रेस द्वारा ‘‘रची’’ गई है। चुघ ने कहा, ‘‘अश्विनी शर्मा पर हमला करने वाले कांग्रेस नीत सरकार के गुंडे थे और वे किसान प्रदर्शन को एक गलत दिशा देना चाहते थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘किसान ऐसे हमले नहीं करते और प्रदर्शन शुरू होने के बाद से ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी।’’ उन्होंने कहा कि यह पंजाब पुलिस की ओर से ‘‘सुरक्षा में चूक’’ थी। इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी हमले की निंदा की और इस बात पर जोर दिया कि इसमें कांग्रेस के किसी कार्यकर्ता की संलिप्तता का कोई सवाल ही नहीं उठता।

सिंह ने कहा कि उन्होंने पंजाब के डीजीपी से इस घटना के संबंध में तत्काल कार्रवाई करने को कहा है। सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘पंजाब भाजपा प्रमुख अश्विनी शर्मा पर हमले की कड़ी निंदा करता हूं और पंजाब के डीजीपी से दोषियों की पहचान करने और तत्काल कार्रवाई करने को कहा है। किसी को राज्य की शांति भंग करने और कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं देंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा पंजाब प्रमुख अश्विनी शर्मा पर हमले में पंजाब कांग्रेस की संलिप्तता का कोई सवाल ही नहीं उठता। भाजपा को ओछे और राजनीतिक रूप से प्रेरित आरोप लगाने से परहेज करना चाहिए। पंजाब पुलिस मामले की जांच कर रही है।’’

टॅग्स :पंजाबअमरिन्दर सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा