लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में खींचतानः खड़गे ने कहा- हम विपक्ष में रहेंगे, शरद पवार ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की

By भाषा | Updated: November 10, 2019 19:39 IST

मुम्बई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरूपम ने यहां कहा कि ‘ऐसा जान पड़ता है कि भाजपा-शिवसेना गठबंधन टूट गया है’ और वह पार्टी नेतृत्व से शिवसेना की मदद से सरकार बनाने के लिए प्रोत्साहित नहीं करने की अपील करेंगे क्योंकि यह एक स्थिर सरकार नहीं होगी तथा कांग्रेस एवं राकांपा दोनों को ही नुकसान उठाना पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देपवार ने कहा कि वह कांग्रेस का आधिकारिक बयान आने के बाद ही प्रतिक्रिया देंगे। हमने हमेशा कहा है कि हम विपक्ष में बैठेंगे और जनादेश का सम्मान करेंगे।

कांग्रेस महासचिव मल्लिकार्जुन खड़गे ने जयपुर के एक रिसोर्ट में ठहरे महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित पार्टी विधायकों के साथ रविवार को राज्य की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की जबकि राकांपा प्रमुख शरद पवार ने यहां अपनी पार्टी के कुछ नेताओं के साथ बैठक की।

जयपुर में बैठक के बाद खड़गे ने संवाददाताओं से बातचीत में महाराष्ट्र में विपक्ष में बैठने के अपनी पार्टी के रुख को दोहराया जबकि पवार ने कहा कि वह कांग्रेस का आधिकारिक बयान आने के बाद ही प्रतिक्रिया देंगे। मुम्बई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरूपम ने यहां कहा कि ‘ऐसा जान पड़ता है कि भाजपा-शिवसेना गठबंधन टूट गया है’ और वह पार्टी नेतृत्व से शिवसेना की मदद से सरकार बनाने के लिए प्रोत्साहित नहीं करने की अपील करेंगे क्योंकि यह एक स्थिर सरकार नहीं होगी तथा कांग्रेस एवं राकांपा दोनों को ही नुकसान उठाना पड़ेगा।

खड़गे ने जयपुर में महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक के बाद कहा, ‘‘ हमने पहले ही दिन से अपना रुख नहीं बदला है। हमने हमेशा कहा है कि हम विपक्ष में बैठेंगे और जनादेश का सम्मान करेंगे।’’ इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माणिकराव ठाकरे ने पीटीआई-भाषा से कहा था कि खड़गे ने यह जानने के लिए पार्टी विधायकों के साथ अनौपचारिक बैठक की कि महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर पार्टी को क्या रुख अपनाना चाहिए। ठाकरे ने कहा, ‘‘खड़गे फिर विधायकों की भावना से पार्टी नेतृत्व को अगवत करायेंगे।’’

अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण, बालासाहब थोराट जैसे वरिष्ठ नेताओं समेत महाराष्ट्र के सभी 44 नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक पार्टी शासित राजस्थान में एक रिसोर्ट में डेरा डाले हुए हैं क्योंकि पार्टी को सरकार गठन को लेकर जारी गतिरोध के बीच विधायकों के खरीद-फरोख्त का डर है। एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने अपनी पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि कांग्रेस ने इस बात के लिए विधायकों के साथ चर्चा के लिए दो पर्यवेक्षक तैनात किये हैं कि पार्टी को सरकार गठन पर गतिरोध के मद्देनजर क्या रुख अपनाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘ कांग्रेस को यह तय करना होगा कि वह महाराष्ट्र में भाजपा को रोकना चाहती है या नहीं अथवा उसे इस बात की फिक्र नहीं है कि भाजपा सरकार बना पाने में सक्षम है या नहीं। वैकल्पिक सरकार बस कांग्रेस के समर्थन से ही बन सकती है।’’ उन्होंने इन अटकलों को खारिज कर दिया कि राज्यपाल सरकार गठन के लिए दूसरे सबसे बड़े गठबंधन के तौर पर राकांपा-कांग्रेस गठजोड़ को आमंत्रित कर सकते हैं और कहा कि सरकारिया आयोग की सिफारिशों में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।

एक अन्य घटनाक्रम में पवार ने भी यहां अपनी पार्टी के कुछ नेताओं के साथ बैठक की। गैर भाजपाई दलों के बीच गठबंधन पर कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार करते हुए पवार ने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस के फैसले के बारे में खबरों के आधार पर आगे नहीं बढ़ सकता। मैं केवल तभी प्रतिक्रिया दे सकता हूं जब कांग्रेस अपने फैसले के बारे में आधिकारिक रूप से मुझे सूचित करती है।’’ भाजपा और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री के पद को लेकर तनातनी जारी है।

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार को विधानसभा में सबसे बड़े दल भाजपा को राज्य में सरकार गठन के प्रति उसकी इच्छा और क्षमता के बारे में अवगत कराने को कहा था। अक्टूबर में विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 105, शिवसेना ने 56, राकांपा ने 54 और कांग्रेस ने 44 सीटें जीती थी। विधानसभा में 288 सीटें हैं। 

टॅग्स :इंडियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशिव सेनाअशोक गहलोतराजस्थानमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा