लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी ने मजदूरों की मदद के लिए योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र, बोलीं- ''जो छूट गए हैं, उन्हें भी मिले मदद''

By गुणातीत ओझा | Updated: April 17, 2020 11:26 IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार से मनरेगा मजदूरों के लिए आर्थिक पैकेज के ऐलान और अपंजीकृत मजदूरों को भी आर्थिक मदद की गारंटी देने की मांग करते हुए इस सिलसिले में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार से मनरेगा मजदूरों के लिए आर्थिक पैकेज की मांग कीप्रियंका गांधी ने अपंजीकृत मजदूरों को भी आर्थिक मदद की गारंटी देने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार से मनरेगा मजदूरों के लिए आर्थिक पैकेज के ऐलान और अपंजीकृत मजदूरों को भी आर्थिक मदद की गारंटी देने की मांग करते हुए इस सिलसिले में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा। प्रियंका ने पत्र में कहा कि कोरोना वायरस महामारी ने ज्यादातर क्षेत्रों की कमर तोड़ दी है। नतीजतन देश और प्रदेश में एक आर्थिक आपातकाल की स्थिति पैदा हो गई है।

उन्होंने कहा कि अब भी बहुत मजदूर परिवारों को राशन और नकदी की किल्लत है। काफी मजदूरों का पंजीकरण न होने से उन्हें किसी भी राहत योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसे अपंजीकृत मजदूरों को भी आर्थिक मदद की गारंटी दी जाए। साथ ही जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है उन्हें भी राशन देने की गारंटी मिले।

प्रियंका ने मनरेगा मजदूरों के लिए अलग से आर्थिक पैकेज देने की मांग करते हुए कहा कि सक्रिय मनरेगा मजदूरों को मुफ्त में राशन देने की सरकार की पहल सराहनीय है, मगर उन्हें कोई आर्थिक राहत नहीं मिल पाई है। ऐसे में जरूरी है कि मनरेगा मजदूरों के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा की जाए। उन्होंने मजदूरों और छोटे उद्योगों की बदतर हो रही स्थिति के संबंध में मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए लिखा है कि प्रदेश के आर्थिक पुनर्निर्माण के लिए अर्थशास्त्र और योजना निर्माण के जाने माने विशेषज्ञों का एक ‘आर्थिक पुनर्निर्माण कार्यबल’ गठित किया जाए। प्रियंका ने हाल में ओलावृष्टि और बारिश से हुई फसलों की बर्बादी का मुआवजा सभी किसानों को तुरंत दिए जाने के साथ-साथ गन्ना किसानों का बकाया तत्काल भुगतान करने की मांग भी की है। भाषा सलीम सिम्मी सिम्मी

टॅग्स :प्रियंका गांधीयोगी आदित्यनाथकोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा