लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी के बयान पर योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट मंत्री का पलटवार, कहा- उन्हें 1000 बसें कांग्रेस शासित राज्यों में भेजनी चाहिए

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 17, 2020 14:52 IST

योगी आदित्यनाथ ने शनिवार रात सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में कोई भी प्रवासी कामगार पैदल, मोटरसाइकिल अथवा ट्रक आदि अवैध और असुरक्षित वाहनों से न आने पाए। ऐसा पाये जाने पर अवैध वाहन को तत्काल जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाए

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा का उत्तर प्रदेश को 1000 बसें देने का सुझाव कोई प्रासंगिक नहीं है।उन्होंने कहा कि प्रवासी श्रमिक महाराष्ट्र और पंजाब जैसे राज्यों से आ रहे हैं, इसलिए उन्हें इन बसों को कांग्रेस शासित राज्यों में भेजना चाहिए।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों के प्रवासी मजदूरों से पैदल, दोपहिया वाहन और ट्रक जैसे अवैध एवं असुरक्षित वाहनों से न आने की अपील की, जिसके बाद कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधा। इस पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पलटवार किया है। 

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा, 'कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा का उत्तर प्रदेश को 1000 बसें देने का सुझाव कोई प्रासंगिक नहीं है। प्रवासी श्रमिक महाराष्ट्र और पंजाब जैसे राज्यों से आ रहे हैं, इसलिए उन्हें इन बसों को कांग्रेस शासित राज्यों में भेजना चाहिए। उन्हें अपने सीएम से अनुरोध करना चाहिए कि वे कार्यकर्ताओं को यूपी भेजने के लिए बसों की व्यवस्था करें और फिर हम उन्हें रिसीव कर लेंगे।'

इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'मजदूरों को घर भिजवाने के लिए कोरी घोषणाएं और ओछी राजनीति से काम नहीं चलेगा। ज्यादा ट्रेनें चलाइए, बसें चलाइए। हमने 1000 बसों की परमिशन मांगी है हमें सेवा करने दीजिए। यूपी के हर बॉर्डर पर बहुत मजदूर मौजूद हैं। वो धूप में पैदल चल रहे हैं, आज वो घंटों खड़े रखे जा रहे हैं। उन्हें अंदर आने नहीं दिया जा रहा। उनके पास पिछले 50 दिनों से कोई काम नहीं है। जीविका ठप पड़ी है। हम जो भी योजनाएं बना रहे हैं उनमें उनके लिए कुछ सोचा ही नहीं जा रहा।'

वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रवासी श्रमिकों की सकुशल और सुरक्षित वापसी के लिए भारत सरकार ने 'श्रमिक स्पेशल' ट्रेन लगाई हैं। 85% भारत सरकार और रेल मंत्रालय इसमें योगदान दे रहा है। सभी राज्य अगर अपने हिस्से की राशि सहयोग में देंगे तो सभी श्रमिकों को निशुल्क उनके घर तक पहुंचाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक 475 से अधिक श्रमिक स्पेशल ट्रेन आई हैं, जिसमें 6 लाख से अधिक प्रवासी मजदूरों को गृह जनपद तक क्वारंटीन सेंटर में पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।

आपको बता दें, योगी आदित्यनाथ ने शनिवार रात सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में कोई भी प्रवासी कामगार पैदल, मोटरसाइकिल अथवा ट्रक आदि अवैध और असुरक्षित वाहनों से न आने पाए। ऐसा पाये जाने पर अवैध वाहन को तत्काल जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाए।

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा