लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी अपने ट्विटर अकांउट पर राहुल गांधी सहित इन 6 लोगों को करती हैं फॉलो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 11, 2019 16:37 IST

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी का यूपी के लखनऊ में रोड शो जारी है। इस बीच प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर भी एंट्री कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी ने सोमवार को यूपी मिशन का आगाज कर दिया है।ट्विटर अकाउंट बनने के कुछ ही मिनट बाद ही प्रियंका गाधी के फॉलोअर्स की संख्या 30 हजार के ऊपर पहुंच गई थी।लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर प्रियंका को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को यूपी मिशन का आगाज करने के बाद प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर भी एंट्री कर ली है। सोमवार को उनका ऑफिशियली ट्वीटर अकाउंट बन चुका है। इस अकाउंट में सबसे पहले प्रियंका ने 6 लोगों को फॉलो किया है। इन 6 लोगों में राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रणदीप सिंह सुरजेवाला, अहमद पटेल, अशोक गहलोत और सचिन पायलट शामिल हैं। साथ ही उन्होंने कांग्रेस का ऑफिशियल पेज भी फॉलो किया है।

कुछ ही मिनट में 30 हजार से ऊपर पहुंचे फॉलोअर्स

ट्विटर अकाउंट बनने के कुछ ही मिनट बाद उनके फॉलोअर्स की संख्या 30 हजार के ऊपर पहुंच गई थी। अब यह संख्या बढ़ चुकी है। प्रियंका को पूर्वी उप्र का और ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उप्र का प्रभारी कांग्रेस महासचिव नियुक्त किए जाने के बाद सोमवार को राज्य की उनकी यह पहली यात्रा है। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 को मद्देनजर रखते हुए लिया फैसला

पिछले महीने नयी नियुक्तियों की घोषणा होने के बाद ये लोग इस अहम राज्य का दौरा कर रहे हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 को मद्देनजर रखते हुए कांग्रेस ने बड़ा फैसला करते हुए प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की महासचिव बनाया गया है। प्रियंका गांधी को लंबे समय से राजनीति में लाने की मांग की जा रही थी। इसके अलावा कांग्रेस ने इसी के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का महासचिव बनाया है। के. सी. वेणुगोपाल कांग्रेस संगठन के प्रभारी चुना गया।

 

टॅग्स :प्रियंका गांधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा