लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी ने कहा, मजदूरों को घर भिजवाने के लिए कोरी घोषणाएं और ओछी राजनीति से काम नहीं चलेगा, ट्रेनें-बसें चलाइए 

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 17, 2020 13:23 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार रात सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में कोई भी प्रवासी कामगार पैदल, मोटरसाइकिल अथवा ट्रक आदि अवैध और असुरक्षित वाहनों से न आने पाए। ऐसा पाये जाने पर अवैध वाहन को तत्काल जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाए। 

Open in App
ठळक मुद्दे प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि कोरी घोषणाएं और ओछी राजनीति से काम नहीं चलने वाला है। उन्होंने कहा कि हमने 1000 बसों की परमिशन मांगी है हमें सेवा करने दीजिए।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों के प्रवासी मजदूरों से पैदल, दोपहिया वाहन और ट्रक जैसे अवैध एवं असुरक्षित वाहनों से न आने की अपील की। साथ साथ ऐसा न किए जाने पर अवैध वाहन को फौरन जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बीच कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि कोरी घोषणाएं और ओछी राजनीति से काम नहीं चलने वाला है। 

प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'मजदूरों को घर भिजवाने के लिए कोरी घोषणाएं और ओछी राजनीति से काम नहीं चलेगा। ज्यादा ट्रेनें चलाइए, बसें चलाइए। हमने 1000 बसों की परमिशन मांगी है हमें सेवा करने दीजिए।'

उन्होंने आगे एक मजदूरों का वीडियो ट्वीट करते हुए कहा, 'यूपी के हर बॉर्डर पर बहुत मजदूर मौजूद हैं। वो धूप में पैदल चल रहे हैं, आज वो घंटों खड़े रखे जा रहे हैं। उन्हें अंदर आने नहीं दिया जा रहा। उनके पास पिछले 50 दिनों से कोई काम नहीं है। जीविका ठप पड़ी है। हम जो भी योजनाएं बना रहे हैं उनमें उनके लिए कुछ सोचा ही नहीं जा रहा।' इधर, समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर पैदल या निजी वाहनों से अपने घर जा रहे प्रवासी मजदूरों को रोकने के लिये सीमाएं सील करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिना सड़क के श्रमिक अपने घर कैसे पहुंचेंगे। अखिलेश ने रविवार को ट्वीट किया 'जिस प्रदेश ने देश को महामहिम दिए, प्रधान जी दिए, उस उत्तर प्रदेश ने अपनी सीमाओं को ग़रीबों के लिए सील कर दिया है। बिना सड़क, प्रवासी मज़दूर भला कैसे बिहार, ओडिशा, झारखंड, बंगाल एवं पूर्वोत्तर जाएंगे। ये हवा-हवाई सरकार कोई हवाई मार्ग ही बता दे।' 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार द्वारा विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने की मुहिम 'वंदे भारत' पर कटाक्ष करते हुए कहा 'वंदे भारत में गरीब वंदनीय क्यों नहीं हैं?'  

आपको बता दें, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार रात सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में कोई भी प्रवासी कामगार पैदल, मोटरसाइकिल अथवा ट्रक आदि अवैध और असुरक्षित वाहनों से न आने पाए। ऐसा पाये जाने पर अवैध वाहन को तत्काल जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाए। 

टॅग्स :कोरोना वायरसप्रियंका गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा