लाइव न्यूज़ :

मेरठ एसपी के पाकिस्तान जाने वाले बयान पर प्रियंका ने सरकार पर किया हमला, कहा-"BJP सरकार ने संस्थाओं में सांप्रदायिक जहर घोल दिया है" 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 28, 2019 12:46 IST

प्रियंका गांधी ने कहा कि भारत का संविधान किसी भी नागरिक के साथ इस भाषा के प्रयोग की इजाजत नहीं देता और जब आप अहम पद पर बैठे अधिकारी हैं तब तो जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि भाजपा ने संस्थाओं में इस कदर साम्प्रदायिक जहर घोला है।मेरठ के एक शीर्ष पुलिस अधिकारी का स्थानीय निवासियों को 'पाकिस्तान चले जाने' की नसीहत देते हुए वीडियो सामने आया है।

मेरठ एसपी द्वारा प्रदर्शकारियों को पाकिस्तान जाने वालो बयान पर प्रियंका गांधी ने सरकार पर हमला किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि भारत का संविधान किसी भी नागरिक के साथ इस भाषा के प्रयोग की इजाजत नहीं देता और जब आप अहम पद पर बैठे अधिकारी हैं तब तो जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने संस्थाओं में इस कदर साम्प्रदायिक जहर घोला है कि आज अफसरों को संविधान की कसम की कोई कद्र ही नहीं है।

बता दें कि मेरठ के एक शीर्ष पुलिस अधिकारी का स्थानीय निवासियों को 'पाकिस्तान चले जाने' की नसीहत देते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो 20 दिसंबर का है जब नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ मेरठ में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प भी हुई और चार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार वीडियो क्लिप लिसारी गेट के पास का है। इसमें एसपी अखिलेश एन सिंह कहते नजर आ रहे हैं, 'कहां जाओगे, इस गली को ठीक कर दूंगा।' 

इसके बाद अधिकारी वहां खड़े तीन लोगों की ओर मुड़ते हैं और कहते हैं, 'ये जो काली और पीली पट्टी बांधे हुए हैं, इनसे कह दो पाकिस्तान चले जाओ..खाओगे यहां का, गाओगे कहीं और का...ये गली मुझे याद हो गई है और जब मुझे याद हो जाता है तो मैं नानी तक पहुंच जाता हूं।'

इस वीडियो में एसपी के आसपास और भी पुलिस वाले खड़े नजर आ रहे हैं और वे भी वहां खड़े तीन लोगों को चेतावनी देते वीडियो में नजर आते हैं। अखबार के अनुसार जब एसपी अखिलेश सिंह से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वहां असामाजिक तत्व थे और पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगा रहे थे।  

टॅग्स :प्रियंका गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा