CWC की बैठक के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की प्रियंका के पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 10, 2019 10:14 PM2019-08-10T22:14:04+5:302019-08-10T22:14:04+5:30

पार्टी के ही एक नेता जगदीश शर्मा और कुछ अन्य कार्यकर्ता प्रियंका गांधी वाड्रा को अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं।

priyanka gandhi as congress chief | CWC की बैठक के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की प्रियंका के पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग

CWC की बैठक के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की प्रियंका के पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग

Highlights लोकसभा चुनाव में हार के बाद करीब तीन महीने से कांग्रेस के अध्यक्ष का पद खाली पड़ा हुआ हैअभी तक इस पद के लिए कई नाम सामने आ चुके हैं लेकिन मुकुल वासनिक का नाम सबसे ऊपर चल रहा है।

कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारण इकाई कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक शनिवार को यहां हो रही है जिसमें पार्टी के नए अध्यक्ष के चयन के संदर्भ में कुछ न कुछ निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।

एनडीटीवी की खबर के अनुसार पार्टी के ही एक नेता  जगदीश शर्मा और कुछ अन्य कार्यकर्ता प्रियंका गांधी वाड्रा को अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि शादी के बाद प्रियंका वाड्रा को पार्टी का अध्यक्ष बनाना चाहिए।

 लोकसभा चुनाव में हार के बाद करीब तीन महीने से कांग्रेस के अध्यक्ष का पद खाली पड़ा हुआ है। अभी तक इस पद के लिए कई नाम सामने आ चुके हैं लेकिन मुकुल वासनिक का नाम सबसे ऊपर चल रहा है।

 इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, एके एंटनी, गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, कई प्रदेश अध्यक्ष और कई अन्य नेता शामिल हैं। सोनिया और राहुल ने स्पष्ट किया है कि वो इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकते।

कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि सीडब्ल्यूसी ने राहुल गांधी से पार्टी अध्यक्ष बने रहने को कहा, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। इससे पहले सोनिया गांधी ने स्पष्ट किया कि मैं और राहुल नये कांग्रेस अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकते।

Web Title: priyanka gandhi as congress chief

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे