लाइव न्यूज़ :

लखनऊ पहुंचीं प्रियंका गांधी, 'भारत बचाओ रैली' पर बैठक, महंगाई और क्राइम पर तैयार रहें कार्यकर्ता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2019 18:19 IST

प्रियंका उत्तर प्रदेश के अपने दो दिवसीय दौरे पर आज लखनऊ पहुंचीं और पार्टी की विभिन्न समितियों के साथ बैठक की। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका ने मूलत: दो विषयों, प्रदेश की कानून—व्यवस्था और दिल्ली में आगामी 14 दिसम्बर को होने वाली 'भारत बचाओ रैली' को सफल बनाने पर बैठकें कीं।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश महिलाओं के लिये सुरक्षित नहीं रह गया है। रोज कोई न कोई घटना हो रही है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों पर चिंता जाहिर करते हुए शुक्रवार को कार्यकर्ताओं से इसके खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तय करने पर विचार—विमर्श किया।

प्रियंका उत्तर प्रदेश के अपने दो दिवसीय दौरे पर आज लखनऊ पहुंचीं और पार्टी की विभिन्न समितियों के साथ बैठक की। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने संवाददाताओं को बताया कि प्रियंका ने मूलत: दो विषयों, प्रदेश की कानून—व्यवस्था और दिल्ली में आगामी 14 दिसम्बर को होने वाली 'भारत बचाओ रैली' को सफल बनाने पर बैठकें कीं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश महिलाओं के लिये सुरक्षित नहीं रह गया है। रोज कोई न कोई घटना हो रही है। हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ घटना हुई, मगर उत्तर प्रदेश में तो रोज ऐसी वारदात हो रही हैं। इसे लेकर प्रियंका ने बड़ी चिंता व्यक्त की है और सबसे विचार—विमर्श किया कि कैसे इस पर आंदोलन शुरू किया जाए।

सरकार पर कैसे दबाव बनायें कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षा दी जा सके। शुक्ला ने बताया कि प्रियंका ने बैठकों में 14 दिसम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में 'भारत बचाओ रैली' को सफल बनाने पर भी गहन विचार—विमर्श किया। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है, विकास दर गिरती जा रही है, महंगाई बढ़ती जा रही है, किसान आत्महत्या कर रहे हैं, उद्योग—धंधे चौपट हो रहे हैं।

यहां तक कि सरकारी एजेंसियां जैसे रिजर्व बैंक भी कह रहा है कि जीडीपी गिरती जा रही है। मगर सरकार कुछ नहीं कर रही है। इन सभी मुद्दों के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली की जा रही है। शुक्ला ने एक सवाल पर कहा कि जहां तक वर्ष 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों की बात है तो ये प्रियंका के कांग्रेस महासचिव बनने के बाद से ही शुरू हो गयी थीं।

ब्लॉक स्तर तक पार्टी की समितियां गठित की जाएंगी। हर जगह कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा। साल भर के अंदर संगठन का ढांचा तैयार हो जाएगा। प्रियंका को आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मुख्यमंत्री का चेहरा बनाये जाने की सम्भावनाओं के बारे में पूछे जाने पर शुक्ला ने कहा कि वह इस बारे में कुछ नहीं कह सकते, मगर इतना तय है कि वह उत्तर प्रदेश के आम आदमी की आवाज बनकर उभरेंगी।

टॅग्स :इंडियाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)प्रियंका गांधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा