लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना, कहा- भारत माता की जय के नारों से नाराज होती हैं दीदी

By अमित कुमार | Updated: February 7, 2021 19:09 IST

रविवार को पश्चिम बंगाल के हल्दिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी पर हमला बोला। अपने भाषण के दौरान नरेंद्र मोदी ने ममता सरकार को लेकर कई कटाक्ष किए।

Open in App
ठळक मुद्देअसम के बाद रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल दौरे पर पहुंचे।पीएम मोदी ने ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर निशाना। ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप भारत माता की जय के नारे लगा दो, तो वो नाराज हो जाती हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को असम के बाद बंगाल दौरे पर पहुंचे। इस दौरान नरेंद्र मोदी ने प बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा। नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में केंद्र की कई योजनाओं को लागू नहीं करने के लिए ममता बनर्जी सरकार की आलोचना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोग उनसे ‘ममता’ दिखाने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन उन्हें ‘निर्ममता’ मिली।

राज्य में अपनी पहली रैली में मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए उस पर ‘‘भ्रष्टाचार एवं कुशासन’’ के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दल ने पिछले दस वर्षों में ‘‘कई बेइमानियां’’ कीं जिस कारण लोगों ने उन्हें सत्ता से हटाने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि बंगाल ममता बनर्जी से ‘ममता’ की उम्मीद कर रहा था लेकिन उसे पिछले दस वर्षों में ‘निर्ममता’ मिली... टीएमसी सरकार राज्य में वामपंथी मोर्चा के कुशासन का महज पुनर्जन्म है।

उन्होंने कहा, ‘‘जब वह मातृभूमि की जयकार के नारे सुनती हैं तो गुस्सा हो जाती हैं। जब आप अपने अधिकार मांगते हैं तो वह गुस्सा हो जाती हैं। जब देश की छवि खराब करने के षड्यंत्र रचे जाते हैं तो वह चुप रहती हैं।’’ उन्होंने कहा कि कुछ षड्यंत्रकारी चाय एवं योग से जुड़ी भारत की छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। दीदी ने क्या इन षड्यंत्रकारियों के खिलाफ कुछ भी बोला? देश इस षड्यंत्र के खिलाफ पूरे ताकत से जवाब देगा।

तृणमूल कांग्रेस पर राजनीति का अपराधिकरण करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने पश्चिम बंगाल में अगली सरकार बनाने का विश्वास जताया। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘बंगाल के लोगों ने अगले विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में राज्य में सभी केंद्रीय योजनाओं को लागू करने का निर्णय किया जाएगा। (एजेंसी इनपुट के साथ)

टॅग्स :नरेंद्र मोदीममता बनर्जीपश्चिम बंगालभारत
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा