लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश को मिलेगी एक साथ नौ मेडिकल कॉलेजों की सौगात, पीएम मोदी इसी महीने करेंगे लोकार्पण

By वैशाली कुमारी | Updated: July 4, 2021 21:56 IST

कोरोना  की तीसरी लहर आने के पहले से ही उत्तर प्रदेश के हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने में जुटी योगी सरकार ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश को एक साथ नौ नए मेडिकल कालेजों की सौगात मिलने जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश को मिलेगी एक साथ नौ मेडिकल कॉलेजों की सौगातनौ नए मेडिकल कालेजों का लोकार्पण इसी महीने प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा।

कोरोना  की तीसरी लहर आने के पहले से ही उत्तर प्रदेश के हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने में जुटी योगी सरकार ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश को एक साथ नौ नए मेडिकल कालेजों की सौगात मिलने जा रही है।

ऐसा पहली बार होगा कि प्रदेश में नौ नए  मेडिकल कालेज का  लोकार्पण होगा। उमीद जताई जा रही है कि उत्‍तर प्रदेश के देवरिया, एटा, फतेहपुर, गाजीपुर, हरदोई, जौनपुर, मीरजापुर, प्रतापगढ़ और सिद्धार्थनगर में बनाए इन चिकित्सा संस्थानों का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने करेंगे।

इन मेडिकल कालेजों के बनने से प्रदेश में कोरोना सहित अन्‍य बीमारियों से निजात के लिए बेहतर चिकित्‍सा संस्‍थान हासिल हो जाएंगे। माना जा रहा है कि पीएम के जल्‍द ही वाराणसी आगमन को देखते हुए वाराणसी में सीएम का दौरा भी प्रस्‍तावित है। इस दौरान पूरी हो चुकी परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्‍यास होने वाले परियोजनाओं की तैयारियों का जायजा भी लेंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर कोरोना संक्रमण और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया था कि प्रदेश में बनकर लगभग तैयार हो चुके नौ नए मेडिकल कालेजों का लोकार्पण इसी महीने प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा।

इसके साथ ही  मुख्यमंत्री ने इसके लिए तैयारियां शुरू करने की भी अनुमति दे दी। योगी का मानना है कि हर जिले में एक मेडिकल  कालेज जरूर होना चाहिए। इसी सोच के साथ सरकार ने नौ मेडिकल कालेजों का निर्माण कराया। वहीं एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इनके लिए 70 फीसद फैकल्टी का चयन भी हो चुका है। 450 से अधिक संकाय सदस्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा