लाइव न्यूज़ :

Bihar Election: प्रशांत किशोर का सीएम नीतीश कुमार पर हमला, कहा- ये समय कोरोना से लड़ने का है,चुनाव का नहीं

By भाषा | Updated: July 11, 2020 13:28 IST

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से तंज कसते हुए कहा कि ये समय कोरोना से लड़ने का है, चुनाव लड़ने का नहीं। किशोर ने ट्वीट कर कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह बिहार में भी कोरोना वायरस संक्रमण के हालात बिगड़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा यह वक्त कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ने का है चुनाव लड़ने का नहींदेश के अन्य राज्यों की तरह बिहार में भी कोरोना वायरस संक्रमण के हालात बिगड़ रहे हैं।

नयी दिल्ली: चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर शनिवार को हमला करते हुए कहा कि यह वक्त कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ने का है चुनाव लड़ने का नहीं और उन्हें विधानसभा चुनाव कराने की ‘‘जल्दबाजी’’ में लोगों की जिंदगी खतरे में नहीं डालना चाहिए।

किशोर ने ट्वीट किया, ‘‘ देश के अन्य राज्यों की तरह बिहार में भी कोरोना वायरस संक्रमण के हालात बिगड़ रहे हैं। लेकिन सरकारी तंत्र और संसाधनों का बड़ा हिस्सा चुनाव की तैयारियों में व्यस्त है।’’ उन्होंने कहा,‘‘ नीतीश कुमार जी, यह वक्त चुनाव लड़ने का नहीं, कोरोना वायरस से लड़ने का है।

चुनाव कराने की जल्दबाजी में लोगों की जिंदगी खतरे में मत डालिए।’’ किसी वक्त कुमार के खास रहे किशोर अब उनके कटु आलोचक हैं। आलोचनाओं के चलते उन्हें जद(यू) से निष्कासित कर दिया गया था। किशोर से पहले लोजपा नेता चिराग पासवान और राजद के तेजस्वी यादव राज्य में चुनाव नहीं कराने की मांग कर चुके हैं।

बिहार में चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होने हैं लेकिन चुनाव आयोग ने इस संबंध में अभी कोई घोषणा नहीं की है। वहीं भाजपा और जद(यू) सांगठनिक बैठकें कर रहे हैं । दोनों का कहना है कि वे चुनाव के लिए तैयार हैं। 

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारप्रशांत किशोर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा