लाइव न्यूज़ :

आरक्षण को लेकर RJD की ओर से शुरू हुई पोस्टरबाजी, 15 फीसदी बनाम 85 प्रतिशत की की उठी मांग

By एस पी सिन्हा | Updated: February 24, 2019 19:19 IST

लालू प्रसाद यादव ने व्यंग्यात्मक लहजे में कटाक्ष भी किया है. इस तरह से पोस्टर के बहाने 10 फीसदी सामान्य वर्ग को जो आरक्षण दिया गया है, उस पर हमला बोला गया है. राजद नेताओं के निशाने पर नरेंद्र मोदी से लेकर नीतीश कुमार तक है. 

Open in App

बिहार में राजद की ओर से आरक्षण को लेकर पोस्टरबाजी शुरू हो गई है. इसके जरिए 15 फीसदी बनाम 85 प्रतिशत की आरक्षण व्यवस्था की मांग की गई है. साथ ही तेजस्वी को 'बहुजन' का नेता बताया गया है.

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में सामान्य वर्गों के गरीब लोगों के लिए 10 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की गई है. बिहार विधानसभा और विधान परिषद से भी यह पास हो चुका है, लेकिन राजद ने इसका विरोध किया था. 

अब पोस्टर के माध्यम से भी पार्टी की ओर से इसका विरोध किया जा रहा है. पार्टी कार्यालय में लगे पोस्टर में नरेंद्र मोदी, अमित शाह, नीतीश कुमार और रामविलास पासवान पर भी निशाना साधा गया है. राजद कार्यालय के पास लगाए गए पोस्टर में बिहारशरीफ में हो रहे कार्यक्रम की भी चर्चा की गई है, जो 25 फरवरी को है. 

पोस्टर बिहारशरीफ के राजद नेताओं की ओर से लगाए गए हैं. जिसमें तेजस्वी यादव को 85 प्रतिशत आबादी तो दूसरी तरफ नीतीश कुमार, रामविलास पासवान, सुशील मोदी और अमित शाह को 15 प्रतिशत आबादी की तरफ दिखाया गया है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बीच में सामाजिक न्याय की व्यंग्यात्मक ढंग से पोस्टर लगाया गया है. राजद के कई नेताओं की तस्वीर है. इसमें राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की भी तस्वीर है. 

लालू प्रसाद यादव ने व्यंग्यात्मक लहजे में कटाक्ष भी किया है. इस तरह से पोस्टर के बहाने 10 फीसदी सामान्य वर्ग को जो आरक्षण दिया गया है, उस पर हमला बोला गया है. राजद नेताओं के निशाने पर नरेंद्र मोदी से लेकर नीतीश कुमार तक है. 

यहां बता दें कि बिहार विधानमंडल से जब सवर्ण आरक्षण पास हो रहा था तो उसमें भी राजद नेताओं ने इस का जबर्दस्त विरोध किया था अब पोस्टर के माध्यम से भी राजद ने एनडीए नेताओं पर निशाना साधा है.

टॅग्स :आरजेडीतेजस्वी यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा