लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने ‘लुंगी वाहिनी’ के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, बंगाल अब देश-विरोधियों का अड्डा: भाजपा

By भाषा | Updated: May 1, 2020 05:47 IST

इस आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए, तृणमूल ने कहा कि भगवा पार्टी को सांप्रदायिक राजनीति में लिप्त नहीं होना चाहिए जब राज्य और देश संकट से गुजर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस सरकार पर पश्चिम बंगाल को "देश-विरोधी केंद्र" के रूप में बदलने का आरोप लगाया..भाजपा ने दावा किया टीएमसी ने पुलिस द्वारा 'लुंगी' पहनने वाले लोगों के एक समूह के सामने आत्मसमर्पण करने के बाद सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है।

भाजपा ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस सरकार पर पश्चिम बंगाल को "देश-विरोधी केंद्र" के रूप में बदलने का आरोप लगाया और दावा किया कि उसने पुलिस द्वारा 'लुंगी' पहनने वाले लोगों के एक समूह के सामने आत्मसमर्पण करने के बाद सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है।

पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष मंगलवार को हावड़ा जिले के अल्पसंख्यक बहुल तिकियापाड़ा क्षेत्र में लॉकडाउन को लागू करने की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मियों पर भीड़ के हमले का जिक्र कर रहे थे, जिस दौरान उन्होंने यह टिप्पणी की।

इस आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए, तृणमूल ने कहा कि भगवा पार्टी को सांप्रदायिक राजनीति में लिप्त नहीं होना चाहिए जब राज्य और देश संकट से गुजर रहे हैं।

दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से गठित समिति को उच्च न्यायालय में चुनौती दी

पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने बृहस्पतिवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय के समक्ष जनहित याचिका दायर कर राज्य सरकार की ओर से गठित मृत्यु लेखा समिति की कानूनी वैधता को चुनौती दी है।

समिति किसी भी मरीज की मौत के कारणों का पता लगाएगी और इसके बाद ही यह घोषणा की जाएगी कि मौत की वजह कोविड-19 था अथवा नहीं। इसके साथ ही जनहित याचिका में राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीसीयू और आईसीयू में मरीजों के मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने के फैसले पर भी सवाल उठाया गया है।

लेखा समिति के गठन के साथ ही राज्य में राजनीतिक हंगामा मच गया है और विपक्ष इसके गठन के उद्देश्य पर सवाल खड़ा कर रहा है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालटीएमसीममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा