PNB घोटाला: राहुल ने अरुण जेटली से इस्तीफा मांगा, कहा-उनकी बेटी चोर मेहुल चोकसी की कंपनी से लेती थी सैलरी

By भाषा | Published: October 22, 2018 08:56 PM2018-10-22T20:56:23+5:302018-10-22T20:58:29+5:30

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को वित्त मंत्री अरूण जेटली का यह आरोप लगाते हुए इस्तीफा मांगा कि उनकी बेटी मेहुल चोकसी के ‘‘पे-रोल पर थीं।’’ चोकसी कई करोड़ रुपये के पीएनबी धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी है।

PNB scam: Rahul asked Arun Jaitley to resign, daughter Mehul Choksi's company | PNB घोटाला: राहुल ने अरुण जेटली से इस्तीफा मांगा, कहा-उनकी बेटी चोर मेहुल चोकसी की कंपनी से लेती थी सैलरी

PNB घोटाला: राहुल ने अरुण जेटली से इस्तीफा मांगा, कहा-उनकी बेटी चोर मेहुल चोकसी की कंपनी से लेती थी सैलरी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को वित्त मंत्री अरूण जेटली का यह आरोप लगाते हुए इस्तीफा मांगा कि उनकी बेटी मेहुल चोकसी के ‘‘पे-रोल पर थीं।’’ चोकसी कई करोड़ रुपये के पीएनबी धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी है।

राहुल ने ट्विटर पर आरोप लगाया कि जेटली ‘‘फाइलों को दबाए रखे और उसे (चोकसी) भागने दिया।’’ कांग्रेस प्रमुख ने दावा किया कि मीडिया ने इस खबर को ‘‘नहीं दिखाया’’ लेकिन देश के लोग इससे अवगत हैं। उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक का खाता संख्या बताया जिससे जेटली की बेटी को कथित तौर पर धन स्थानांतरण हुआ था।

उन्होंने ‘अरूण जेटली इस्तीफा दो’ के हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए लिखा, ‘‘अरूण जेटली की बेटी चोर मेहुल चोकसी के पे-रोल पर थीं। बहरहाल उनके वित्त मंत्री पिता फाइल दबाए रखे और उसे भागने दिया।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘उन्हें धन मिला...’’ कांग्रेस प्रमुख ने ट्वीट किया, ‘‘यह दुखद है कि मीडिया ने इस खबर को नहीं दिखाया। देश के लोग इससे अवगत हैं।’’ कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि जेटली की बेटी और दामाद दोनों को चोकसी से कथित तौर पर 24 लाख रुपये रिटेनरशिप के रूप में मिला। उनकी बेटी और दामाद दोनों वकील हैं।

बहरहाल, जेटली के दामाद ने पहले बयान जारी कर कहा था कि उनके विधि फर्म को जब पता चला कि चोकसी की कंपनी घोटाले में संलिप्त है तो उन्होंने रिटेनरशिप की राशि लौटा दी थी।

Web Title: PNB scam: Rahul asked Arun Jaitley to resign, daughter Mehul Choksi's company

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे