लाइव न्यूज़ :

आडवाणी के घर गए पीएम मोदी, कहा-बुनियादी विचारधारा से कभी कोई समझौता नहीं किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 8, 2019 12:51 IST

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘विद्वान, कुशल राजनेता और सर्वाधिक सम्मानित नेताओं में से एक..., नागरिकों को सशक्त बनाने में लाल कृष्ण आडवाणी जी के विशिष्ट योगदान को भारत हमेशा याद रखेगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देआडवाणी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री ने कहा: उन्होंने भाजपा को भारतीय राजनीति का प्रभावशाली स्तंभ बनाया।मोदी ने कहा कि उन्होंने भाजपा को आकार देने और मजबूत बनाने के लिए कई दशकों तक कठिन संघर्ष किया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के 92वें जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उनके योगदान को याद किया और कहा कि उन्होंने पार्टी को भारतीय राजनीति का एक प्रभावशाली स्तंभ बनाया।

प्रधानमंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता से मुलाकात करने उनके घर गए और कहा कि आडवाणी ने बुनियादी विचारधारा से कभी कोई समझौता नहीं किया। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘विद्वान, कुशल राजनेता और सर्वाधिक सम्मानित नेताओं में से एक..., नागरिकों को सशक्त बनाने में लाल कृष्ण आडवाणी जी के विशिष्ट योगदान को भारत हमेशा याद रखेगा।’’

आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने भाजपा को आकार देने और मजबूत बनाने के लिए कई दशकों तक कठिन संघर्ष किया। मोदी ने कहा, ‘‘बीते वर्षों में हमारी पार्टी भारतीय राजनीति के एक प्रभावशाली स्तंभ के तौर पर उभरी है तो इसका श्रेय आडवाणी जी जैसे नेताओं और उनके द्वारा दशकों तक तैयार किए गए नि:स्वार्थ भाव से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को जाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आडवाणी ने बुनियादी विचारधारा से कभी कोई समझौता नहीं किया। जब भी लोकतंत्र की रक्षा की बात आई तो वह सबसे आगे रहे। मंत्री के तौर पर उनके प्रशासनिक कौशल को वैश्विक स्तर पर सराहा गया।’’

गृह मंत्री अमित शाह ने भी राष्ट्र के प्रति आडवाणी के समर्पण की प्रशंसा की और कहा कि उनके नेतृत्व, अथक काम करने की उनकी क्षमता और संगठनात्मक कौशल ने भाजपा को एक राष्ट्रीय दल बनाया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अपने अथक परिश्रम और संगठन कुशलता से भाजपा को एक राष्ट्रीय पार्टी का स्वरूप देने वाले, हम सबके आदरणीय और भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर आपको स्वस्थ जीवन व दीर्घायु प्रदान करे, ऐसी कामना करता हूँ।’’

उन्होंने आगे लिखा, ‘‘ आडवाणी जी का पूरा जीवन राष्ट्र के विकास और कल्याण के लिए समर्पित है। अपनी अद्भुत नेतृत्व क्षमता से उन्होंने न सिर्फ पार्टी की एक मजबूत नींव रखी बल्कि लाखों कार्यकर्ताओं को भी प्रेरित किया। सरकार में रहते हुए आडवाणी जी ने राष्ट्रहित सर्वोपरि मान कर भारत को नयी गति देने का काम किया।’’ उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी आडवाणी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। आडवाणी का जन्म वर्ष 1927 में कराची में हुआ था।

 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)एल के अडवाणीनरेंद्र मोदीअमित शाहजेपी नड्डादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा