लाइव न्यूज़ :

2019 चुनाव में पीएम मोदी वोट प्रतिशत को 31 से बढ़ाकर 37 करने में सफल रहे, कांग्रेस का 19 फीसदी ही रहा तो ऐसा क्यों हुआः थरूर

By भाषा | Updated: September 10, 2019 14:22 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा, ‘‘मैंने कई बार कहा है कि कांग्रेस कार्यसमिति समेत नेतृत्व के ज्यादातर पदों के लिए कार्यकर्ताओं के बीच चुनाव जरूरी हैं।’’ उनकी नयी पुस्तक ‘द हिंदू वे: एन इंट्रोडक्सन टू हिंदुइज्म’ जल्दी ही आने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देथरूर ने कहा, ‘‘इसलिए मैं उम्मीद करता हूं कि चुनाव जल्द होंगे और मुझे विश्वास है कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में पार्टी इस दिशा में काम करेगी।’’उन्होंने कहा कि पार्टी में आंतरिक चुनाव से भविष्य के नेताओं को सफलतापूर्वक काम करने में मदद मिलेगी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा है कि कार्यसमिति सहित पार्टी में ज्यादातर पदों के लिए चुनाव जरूरी हैं। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में जल्द ही पार्टी के भीतर चुनाव की प्रक्रिया आरंभ होगी।

थरूर ने कहा, ‘‘मैंने कई बार कहा है कि कांग्रेस कार्यसमिति समेत नेतृत्व के ज्यादातर पदों के लिए कार्यकर्ताओं के बीच चुनाव जरूरी हैं।’’ उनकी नयी पुस्तक ‘द हिंदू वे: एन इंट्रोडक्सन टू हिंदुइज्म’ जल्दी ही आने वाली है। उन्होंने कहा कि पार्टी में आंतरिक चुनाव से भविष्य के नेताओं को सफलतापूर्वक काम करने में मदद मिलेगी और पार्टी के भीतर नयी ऊर्जा का संचार होगा।

थरूर ने कहा, ‘‘इसलिए मैं उम्मीद करता हूं कि चुनाव जल्द होंगे और मुझे विश्वास है कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में पार्टी इस दिशा में काम करेगी।’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में जयराम रमेश के बयान का समर्थन करने के संदर्भ में पूछे जाने पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि वह ऐसा कहने वाले पहले व्यक्ति हैं कि मोदी सरकार में बहुत सारी चीजें ऐसी नहीं है जिन्हें सकारात्मक रूप में देखा जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी इस चुनाव में वोट प्रतिशत को 31 से बढ़ाकर 37 करने में सफल रहे हैं और जब कांग्रेस का वोट प्रतिशत 19 फीसदी ही रहा तो हमें यह समझने के लिए प्रयास करना होगा कि ऐसा क्यों हुआ।’’ 

टॅग्स :इंडियाशशि थरूरकांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा