Jharkhand Election: PM नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की आज होगी दो-दो चुनावी सभा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 9, 2019 07:30 AM2019-12-09T07:30:36+5:302019-12-09T07:32:33+5:30

नरेंद्र मोदी का झारखंड में ये तीसरा चुनावी सभा है। इसके अलावा राहुल गांधी का यह दूसरा चुनावी सभा है। इसके पहले वह 3 दिसंबर को भी झारखंड में एक चुनावी सभा को संबोधित कर चुके हैं।

pm modi and rahul gandhi live update from jharkhand election campaign | Jharkhand Election: PM नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की आज होगी दो-दो चुनावी सभा

कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, बड़कागांव में 12 दिसंबर को चुनाव होना है।

Highlightsझारखंड विधानसभा चुनाव के तहत तीसरे चरण में 12 दिसंबर को बड़कागांव समेत 17 सीटों पर मतदान होंगे।कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, बड़कागांव में 12 दिसंबर को चुनाव होना है।

झारखंड में आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दे-दे चुनावी सभा होनी है। बता दें कि आज पीएम मोदी झारखंड के बरही (हजारीबाग) और बोकारो में सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बड़कागांव (हजारीबाग) और रांची में सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करेंगे। 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी का झारखंड में ये तीसरा चुनावी सभा है। इसके अलावा राहुल गांधी का यह दूसरा चुनावी सभा है। इसके पहले वह 3 दिसंबर को भी झारखंड में एक चुनावी सभा को संबोधित कर चुके हैं। नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए 25 नवंबर और तीन दिसंबर को झारखंड आ चुके हैं। 25 नवंबर को उन्होंने डालटनगंज और गुमला में जबकि तीन दिसंबर को उन्होंने खूंटी और जमशेदपुर में चुनावी सभा की थी।

नरेंद्र मोदी के अलावा झारखंड में चुनाव प्रचार करने वालों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी चुनावी रैली में शामिल हो चुके हैं।

दरअसल, झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत तीसरे चरण में 12 दिसंबर को बड़कागांव समेत 17 सीटों पर मतदान होंगे। इसमें कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, बड़कागांव, रामगढ़, धनवार, गोमिया, बेरमो, ईचागढ़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया व कांके विधानसभा सीट शामिल है।

Web Title: pm modi and rahul gandhi live update from jharkhand election campaign

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे