लाइव न्यूज़ :

बोले राहुल गांधी, पीएम मोदी और BJP देश के संविधान और संस्थानों पर कर रहे हैं हमले 

By भाषा | Updated: June 13, 2018 10:51 IST

राहुल गांधी ने मुंबई में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'ऐसी भावना ना केवल बीजेपी विरोधी राजनीतिक दलों बल्कि जनता की भी है कि महागठबंधन बने जो बीजेपी, आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला कर सके।

Open in App

मुंबई , 13 जूनः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों का महागठबंधन बने, ऐसी भावना ना केवल नेताओं की बल्कि जनता की भी है। राहुल ने कहा कि कांग्रेस इन आवाजों को एक साथ लाने की कोशिश कर रही है और काम चल रहा है। 

उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'ऐसी भावना ना केवल बीजेपी विरोधी राजनीतिक दलों बल्कि जनता की भी है कि महागठबंधन बने जो बीजेपी, आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला कर सके। प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी देश के संविधान और संस्थानों पर हमले कर रहे हैं।' 

उन्होंने कहा कि लोगों के सामने यह सवाल है कि इसे कैसे रोका जाए। विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पेट्रोल और डीजल के दामों को माल एवं सेवाकर (जीएसटी) के दायरे में लाने के लिए कह रहा है लेकिन उनकी इसमें रुचि नहीं है। 

कांग्रेस नेता ने कहा, '(नोटबंदी के जरिए) मुंबई पर हमला किया गया। यहां छोटे उद्योग , कारोबारी हैं। यहां चमड़ा उद्योग और कपड़ा उद्योग है। इन पर 'गब्बर सिंह टैक्स' के जरिए हमला किया गया। पूरा देश दुखी है। छोटे उद्यमी दुखी हैं और हम उनके लिए लड़ रहे हैं।' 

उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार के शासन काल में कच्चे तेल का दाम प्रति बैरल 130 डॉलर था जो अब गिरकर प्रति बैरल 70 डॉलर पर आ गया है। हालांकि इसका लाभ आम आदमी को नहीं दिया गया। यह रुपया कहां जाता है ? 15 से 20 अमीर लोगों की जेबों में। कांग्रेस अध्यक्ष मंगलवार से महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं। 

टॅग्स :राहुल गाँधीकांग्रेसनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा