लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनावः पीएम मोदी, अमित शाह बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, उम्मीदवारों की सूची पर चर्चा होने की उम्मीद 

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 10, 2020 19:44 IST

बीजेपी ने इस सप्ताह के शुरू में औपचारिक रूप से विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल किया और पार्टी को बिहार चुनाव के लिए सहयोगी दलों के बीच सीट वितरण के रूप में 11 सीटें सौंपी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मुख्यालय पहुंचे हैं।पार्टी को बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची पर चर्चा करने की उम्मीद है।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मुख्यालय पहुंचे हैं, जहां पार्टी को बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची पर चर्चा करने की उम्मीद है। अक्टूबर-नवंबर के चुनावों के लिए यह केंद्रीय चुनाव समिति या बीजेपी की सीईसी की दूसरी बैठक होगी।

बीजेपी ने इस सप्ताह के शुरू में औपचारिक रूप से विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल किया और पार्टी को बिहार चुनाव के लिए सहयोगी दलों के बीच सीट वितरण के रूप में 11 सीटें सौंपी हैं।

इससे पहले चार अक्टूबरको सीईसी ने बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर विचार-विमर्श करने तथा पार्टी के उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीईसी के अन्य सदस्य इस बैठक में शामिल हुए थे। 

जनता दल-यूनाइटेड (जेडीयू) ने इस सप्ताह के शुरू में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 115 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। पार्टी ने अपने मौजूदा विधायकों में से 11 को टिकट देने से इंकार कर दिया है।

बीजेपी और जेडीयू ने 243 सदस्यीय विधानसभा में क्रमशः 121-122 सीटों पर चुनाव लड़ने पर सहमति जताई थी। जेडीयू, जिसके पास 122 सीटें हैं, ने अपने कोटे से जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को सीटें दी हैं। राज्य में चुनाव 28 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे हैं और तीन चरणों में होंगे। वहीं, नतीजे 10 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। पहले चरण में 71 सीटों के लिए चुनाव होंगे और इसके लिए नामांकन प्रक्रिया एक से आठ अक्टूबर के बीच चलेगी। प्रदेश विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं। 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020नरेंद्र मोदीअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा