लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने नाम लिए बिना ममता बनर्जी की सरकार पर किया हमला, कहा- कट कमीशन नहीं मिलने की वजह से राज्य सरकार केंद्र की योजना नहीं करती है लागू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2020 14:54 IST

इस दौरान उन्होंने कहा कि नाम लिए बिना प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कटमनी नहीं होने, सिंडिकेट के नहीं चलने की वजह से केंद्र की योजनाओं को राज्‍य सरकार लागू नहीं कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने बेलूर मठ से विपक्ष पर सीएए को लेकर हमला किया है।पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे को समझने के लिए तैयार ही नहीं है।

पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा आरोप लगाया है। कोलकाता में प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्‍टर श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी और बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के बहाने राज्‍य सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने कहा कि नाम लिए बिना प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कटमनी नहीं होने, सिंडिकेट के नहीं चलने की वजह से केंद्र की योजनाओं को राज्‍य सरकार लागू नहीं कर रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता पोर्ट का नाम डॉक्‍टर श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट करने का ऐलान किया।

बता दें कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय दो दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल में हैं। आज स्वामी विवेकानंद जयंती पर भारी संख्या में नौजवानों को संबोधित करते हुए देश के प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को नौजवान सीएए को समझ रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्य है कि विपक्ष इस मामले को समझना ही नहीं चाहता है।इसके अलावा उन्होंने कहा कि आसमान में भले ही एक चांद चमकता हो, लेकिन दुनिया में देश को चमकाने के लिए बंगाल कई चांद दिए हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र, जगदीश चंद्र, केशव चंद्र , विपीन चंद्र, बंकिम चंद्र, ईश्वर चंद्र ऐसे दर्जनों चंद्र हैं, जिन्होंने देश के नाम को वैश्विक स्तर पर उंचा किया है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद व रविंद्र नाथ टैगोर ने दुनिया भर को जगाने का काम किया है। 

बता दें कि देश के प्रधानमंत्री अपने दो दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे हुए हैं। यहां पीएम मोदी का शनिवार रात को राजभवन में रूकना तय हुआ था, लेकिन वो यहां नहीं रूक कर बेलूर मठ पहुंच गए। उन्होंने रात्री विश्राम यहीं किया। खबरों की मानें तो सुबह चार बजे की आरती में भी पीएम मोदी ने हिस्सा लिया। इसके अलावा, वह आज यहां स्वामी विवेकानंद की जयंती पर भारी संख्या में मौजूद नौजवानों को संबोधित करेंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपश्चिम बंगालकोलकाताममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा