लाइव न्यूज़ :

फोन टैपिंग: डी. के. सुरेश ने कहा- भाजपा व्यक्तिगत स्वतंत्रता में खलल डाल सकती है

By भाषा | Updated: August 23, 2020 21:34 IST

डी. के. शिवकुमार ने शुक्रवार को कहा था कि उन्हें शक है कि उनका फोन टैप किया जा रहा है और उन्होंने इस मामले में जांच की मांग की थी।

Open in App
ठळक मुद्देसांसद डी.के. सुरेश ने कहा, ‘‘ ...यह महज आरोप नहीं है बल्कि संबंधित (अधिकारी), पुलिस विभाग के संज्ञान में वास्तविक तथ्य लाया गया है। सांसद डी.के. सुरेश ने कहा कि हम बस यह चाहते हैं कि सच्चाई सामने आये, यदि डी.के. शिवकुमार की फोन टैपिंग हो रही है तो किसके ईशारे पर हो रही है।

बेंगलुरु:  अपने भाई और कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार के फोन टैप किये जाने की आशंका जताते हुए बेंगलुरु ग्रामीण के सांसद डी के सुरेश ने रविवार को इसकी उपयुक्त जांच की मांग की और आरोप लगाया कि भाजपा व्यक्तिगत स्वतंत्रता में खलल डाल सकती है। सुरेश ने कहा, ‘‘ ...यह महज आरोप नहीं है बल्कि संबंधित (अधिकारी), पुलिस विभाग के संज्ञान में वास्तविक तथ्य लाया गया है।

हमें फोन टैपिंग का संदेह है क्योंकि पिछले 10-15 दिनों से फोन कॉल के दौरान बहुत परेशानियां आ रही हैं।’’ उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि जब कुछ लोगों से पूछा तो उन्हें भी फोन टैपिंग का संदेह हुआ और उन्होंने हमें शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी और हमने शिकायत दर्ज करायी है।

उन्होंने कहा, ‘‘ ...सभी को पता चलना चाहिए कि क्या चल रहा है। भाजपा के लोग इसमें माहिर हैं.... हमारे (कांग्रेस सरकार के) कार्यकाल के दौरान क्या हुआ, उसकी चर्चा के बजाय आप यह बात कीजिए कि आप क्या कर रहे हैं.. किसी पार्टी के अध्यक्ष ने गंभीर आरोप लगाया है, उसकी जांच कराना सरकार का दायित्व है।’’

शिवकुमार ने शुक्रवार को कहा था कि उन्हें शक है कि उनका फोन टैप किया जा रहा है और उन्होंने उसकी जांच की मांग की थी। हालांकि राज्य के गृहमंत्री बसावराज बोम्मई ने इस दावे को खारिज कर दिया और कहा कि भाजपा सरकार एक जिम्मेदार सरकार है और वह ऐसी हरकत नहीं करेगी।

जब सुरेश से पूछा गया कि क्या वह चाहते हैं कि शिवकुमार की फोन टैपिंग को ऐसे ही मामलों की चल रही सीबीआई जांच से जोड़ दिया जाए तो उन्होंने कहा कि हम बस यह चाहते हैं कि सच्चाई सामने आये, यदि टैपिंग हो रही है तो किसके ईशारे पर और किस विभाग से यह हो रहा है।

भाजपा सरकार ने पिछले साल कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन सरकार के दौरान हुई कथित फोन टैपिंग की सीबीआई जांच का आदेश दिया था। 

टॅग्स :कांग्रेसकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा