लाइव न्यूज़ :

चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने अगवा किए गए अरुणाचली युवक को आजाद किया, जानिए मामला

By भाषा | Updated: April 7, 2020 21:32 IST

रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल पी खोंगसाई ने कहा कि 21 वर्षीय टोगले सिंगकाम को सीमा की निगरानी कर रहे भारतीय सेना के जवानों के हवाले कर दिया गया जिसे कोरोना वायरस संक्रमण के डर से तत्काल पृथक वास में रख दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों सेनाओं के बीच अच्छे रिश्ते के चलते सिंगकाम को मंगलवार को भारतीय सेना के हवाले कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि सेना ने उसे पृथक वास में डाल दिया है और 14 दिन बाद उसे उसके परिवार के हवाले कर दिया जाएगा।

ईटानगरः चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबानसिरी जिले में मैकमोहन रेखा के समीप से 19 मार्च को अगवा कर लिये गये 21 वर्षीय एक भारतीय व्यक्ति को मंगलवार को रिहा कर दिया।

रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल पी खोंगसाई ने कहा कि 21 वर्षीय टोगले सिंगकाम को सीमा की निगरानी कर रहे भारतीय सेना के जवानों के हवाले कर दिया गया जिसे कोरोना वायरस संक्रमण के डर से तत्काल पृथक वास में रख दिया गया।

उन्होंने कहा कि जब यह (अपहरण की) घटना सामने आयी तब भारतीय सेना तुरंत हरकत में आयी और उसने स्थापित सीमा प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से चीनी पक्ष से संपर्क किया, ऐसे में क्षेत्र में अमन-चैन एवं दोनों सेनाओं के बीच अच्छे रिश्ते के चलते सिंगकाम को मंगलवार को भारतीय सेना के हवाले कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि इससे सिंगकाम के परिवार एवं इलाके के लोगों को बहुत राहत मिली है। अधिकारी ने बताया कि सेना ने उसे पृथक वास में डाल दिया है और 14 दिन बाद उसे उसके परिवार के हवाले कर दिया जाएगा। टोगले सिंगकाम और उसके दो दोस्त--गामशी चादर और रोन्या नादे 19 मार्च कोमछली पकड़ने और तागिन समुदाय से संबद्ध जमीन पर कुछ पारंपरिक वनस्पतियां एकत्र करने गये थे, उसी वक्त चीनी सुरक्षाकर्मियों ने कथित रूप से घात लगाकर उन्हें घेर लिया।

सिंगकाम के दो दोस्त भागने में सफल रहे जबकि उसे चीनी सुरक्षाकर्मियों ने बंदूक का कथित रूप से भय दिखाकर अगवा कर लिया। सिंगकाम के परिवार ने 23 मार्च को नाचो थाने में शिकायत दर्ज करायी थी । मैकमोहन रेखा चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र एवं अरुणाचल प्रदेश के बीच सीमांकन करती है लेकिन चीन अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा करता है। राज्य के कई संगठनों ने राज्य सरकार से इस युवक की सुरक्षित रिहाई के लिए केंद्र के सामने यह मामला उठाने की अपील की थी। 

टॅग्स :दिल्लीचीनशी जिनपिंगनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा