लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मुस्लिम समुदाय से की ये खास अपील, कहा- 'शब ए बारात' पर दिशानिर्देशों का करें पालन

By भाषा | Updated: April 7, 2020 14:11 IST

नकवी ने कहा कि देश के अधिकतर धर्म गुरुओं, धार्मिक-सामाजिक संगठनों ने शब-ए-बारात के दिन पूरी तरह से लॉकडाउन का ईमानदारी से पालन करने की अपील की है।

Open in App
ठळक मुद्देनकवी ने कहा कि शब-ए-बारात के अवसर पर लोग लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंन्सिंग का पालन करें।उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर दिशानिर्देशों का पालन करते हुए अपने घरों पर ही इबादत करें।

नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को मुस्लिम समुदाय का आह्वान किया कि ''शब-ए-बारात'' के अवसर पर लोग लॉकडाउन एवं सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंन्सिंग) के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए अपने घरों पर ही इबादत करें।

नकवी ने एक बयान में कहा कि देश के अधिकतर धर्म गुरुओं, धार्मिक-सामाजिक संगठनों ने शब-ए-बारात के दिन पूरी तरह से लॉकडाउन का ईमानदारी से पालन करने की अपील की है। इस बार शब-ए-बारात 8-9 अप्रैल की रात है। इस्लामी कैलेंडर में इस रात को पवित्र माना जाता है और इस मौके पर लोग मस्जिदों में इबादत करते हैं।

मंत्री ने कहा, ''केंद्रीय वक्फ परिषद के जरिए सभी राज्यों के वक्फ बोर्डो को भी निर्देश दिया गया है कि सभी राज्यों के वक्फ बोर्ड लॉकडाउन, सोशल डिस्टेंन्सिंग के दिशा-निर्देशों का पालन कराने में प्रशासन की मदद करें और लोगों से शब-ए-बारात के दिन घरों में ही इबादत के लिए अपील करें।''

नकवी ने आह्वान किया, ''हमें अपने-अपने घरों में रहकर इबादत और कोरोना के कहर से हिन्दुस्तान एवं पूरी दुनिया को निजात मिलने की दुआ करनी चाहिए।" उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर लॉकडाउन एवं सोशल डिस्टेंन्सिंग का देश गंभीरता से पालन कर रहा है। हमारी किसी भी तरह की लापरवाही हमारे परिवार, पूरे समाज और मुल्क के लिए परेशानी बढ़ा सकती है। हमें कोरोना को शिकस्त देने के लिए दिशानिर्देशों का पूरी ईमानदारी से पालन करना चाहिए।''

टॅग्स :मुख्तार अब्बास नक़वीकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा