लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के लिये ‘विशेष फोकस राज्य’ के दर्जे की मांग पर पटनायक को मिला कांग्रेस का साथ

By भाषा | Updated: June 13, 2019 05:20 IST

आपदा प्रभावित राज्यों के लिये ‘विशेष फोकस राज्य’ के दर्जे की ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की मांग का कांग्रेस ने समर्थन किया है

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरसिंघ मिश्रा ने बुधवार को कहा कि ओडिशा के लिए ‘विशेष फोकस राज्य’ के दर्जे की मुख्यमंत्री की मांग ‘उचित’ है। ओडिशा को हर साल प्राकृतिक आपदा झेलनी पड़ती है। मुख्यमंत्री ने ‘विशेष फोकस राज्य’ के दर्जे की बिलकुल सही मांग की है।

आपदा प्रभावित राज्यों के लिये ‘विशेष फोकस राज्य’ के दर्जे की ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की मांग का कांग्रेस ने समर्थन किया है जबकि भाजपा का कहना है कि यह सब सिर्फ ‘राजनीतिक ड्रामा’ है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरसिंघ मिश्रा ने बुधवार को कहा कि ओडिशा के लिए ‘विशेष फोकस राज्य’ के दर्जे की मुख्यमंत्री की मांग ‘उचित’ है।

मिश्रा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं पटनायक द्वारा की गई मांग से पूरी तरह सहमत हूं। ओडिशा को हर साल प्राकृतिक आपदा झेलनी पड़ती है। मुख्यमंत्री ने ‘विशेष फोकस राज्य’ के दर्जे की बिलकुल सही मांग की है।’’ हालांकि, उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में इस मुद्दे पर जोर नहीं देने को लेकर पटनायक की खिंचाई की। उस दौरान बीजद केन्द्र में राजग सरकार का हिस्सा थी और पटनायक केन्द्रीय मंत्री थे।

पटनायक ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अनुरोध किया कि वह ओडिशा को ‘विशेष फोकस राज्य’ का दर्जा दें और प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे प्रदेश को कुछ खास अवधि के लिए विशेष राज्य के लाभ भी प्रदान करें। इस मांग के लिए पटनायक की आलोचना करते हुए प्रदेश भाजपा का कहना है कि सरकारी शब्दावली में ‘विशेष फोकस राज्य’ जैसा कुछ भी नहीं है।

वहीं, प्रदेश भाजपा के महासचिव पृथ्वीराज हरीचंदन ने कहा, ‘‘यह बीजद का और एक राजनीतिक ड्रामा है। अभी तक वे लोग (बीजद) विशेष राज्य का दर्जा मांग रहे थे, और अब वह ‘विशेष फोकस राज्य’ का दर्जा चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ बीजद को राज्य के विकास पर ध्यान देना चाहिए। 

टॅग्स :नवीन पटनायककांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा