लाइव न्यूज़ :

CM योगी आदित्यनाथ के पिता के निधन पर पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने किया गहरा दुख व्यक्त

By भाषा | Updated: April 20, 2020 20:37 IST

सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता के निधन पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी समेत तमाम पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में कहा, ''उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पिता श्री आनंद सिंह बिष्ट जी के निधन पर गहरी संवेदनाएं ईश्वर इस दुख की घड़ी में परिजन को कष्ट सहने का साहस दे।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता के निधन पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी समेत तमाम पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने निधन का संदेश जानकर गहरा शोक व्यक्त किया है।

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता के निधन पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी समेत तमाम पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में कहा, ''उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पिता श्री आनंद सिंह बिष्ट जी के निधन पर गहरी संवेदनाएं ईश्वर इस दुख की घड़ी में परिजन को कष्ट सहने का साहस दे। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।''

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्विटर पर दिये अपने शोक संदेश में कहा, ''मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पिता के देहावसान पर भावभीनी श्रद्धांजलि।'' बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने शोक संदेश में कहा, ''उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता श्री आनंद विष्ट की इलाज के दौरान आज दिल्ली के एम्स में हुई मौत की खबर अति दुखद।

कुदरत उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।'' उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भी मुख्यमंत्री के पिता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने निधन का संदेश जानकर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री बिष्ट एक महान प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं पहाड़ों में वनों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध योद्धा की तरह याद किए जाएंगे।

उनके न रहने पर सामाजिक जीवन में शून्यता आई है। दीक्षित ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को चिर-शांति तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा ने भी मुख्यमंत्री के पिता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का सोमवार सुबह 10 बजकर 44 मिनट पर दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान:एम्स: में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था ।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथअखिलेश यादवकेशव प्रसाद मौर्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: बूथ पर बैठकर मंत्री और विधायक SIR का फार्म भरवाए, सीएम योगी ने दिए निर्देश, राज्य में 15.44 करोड़ मतदाता, पर अभी तक 60% से कम ने फार्म भरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: सीएम योगी ने मोर को अपने हाथों से दाना खिलाया, देखें वीडियो

भारतयूपी में निजी संस्थाएं संभालेंगी 7,560 सरकारी गोआश्रय स्थल, पीपीपी मॉडल पर 7,560  गोआश्रय स्थल चलाने की योजना तैयार

भारतमुजफ्फरनगर की मस्जिदों से 55 से ज्यादा लाउडस्पीकर हटाए गए

क्राइम अलर्टEtah Accident: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा