लाइव न्यूज़ :

ताजा सर्वे में नया दावाः राजस्‍थान में बीजेपी को मिलेंगी बस 45 सीटें, एमपी भी कांग्रेस जीतेगी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 10, 2018 10:33 IST

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना में चुनाव 12 नवंबर से 7 दिसंबर के बीच होंगे और मतगणना 11 दिसंबर को होगी.

Open in App

पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों से पहले सी-वोटर के ओपिनियन पोल में कांग्रेस को राजस्थान में 145 सीटों के साथ भारी बहुमत और मध्य प्रदेश में साधारण बहुमत मिलने का पूर्वानुमान जताया गया है.

सेंटर फॉर वोटिंग ओपिनियंस एंड ट्रेंड्स इन इलेक्शन रिसर्च (सी-वोटर) ने नवंबर के दूसरे सप्ताह में सर्वेक्षण में तेलंगाना में कांग्रेस-तेदेपा को 64 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावना जताई है और छत्तीसगढ़ में कड़े मुकाबले की बात कही है जहां भाजपा थोड़ी आगे रह सकती है.

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना में चुनाव 12 नवंबर से 7 दिसंबर के बीच होंगे और मतगणना 11 दिसंबर को होगी.

राजस्थान के सर्वे में भाजपा को केवल 45 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है. भाजपा को केवल 39.7% वोट मिलने का पूर्वानुमान जताया गया है जबकि कांग्रेस को 47.9% वोट मिलने की बात कही गई है.

मध्य प्रदेश में सी-वोटर के पोल में भाजपा को 107 सीटें मिलने का पूर्वानुमान जताया गया है. यहां कांग्रेस को 116 सीटों के साथ साधारण बहुमत मिलने की बात कही गई है.

छग में कड़ी टक्कर का पूर्वानुमान जताते हुए सी-वोटर के सर्वे में कांग्रेस को 41 सीटें और भाजपा को 43 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गई है.

सी-वोटर का सर्वे प्रशंसनीय और रोचक है और जमीन पर हालात ऐसे हैं कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में भी पार्टी जबरदस्त तरीके से जीत रही है. - रणदीप सुरजेवाला कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता

भाजपा न केवल अपने शासन वाले तीनों राज्यों में फिर से सरकार बनाएगी, बल्कि तेलंगाना तथा मिजोरम में भी सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा होगी. - विजय सोनकर शास्त्री भाजपा प्रवक्ता

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावराजस्‍थान चुनावछत्तीसगढ़ चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा