लाइव न्यूज़ :

पी चिदबंरम ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, भारत एकमात्र देश है, जो लॉकडाउन रणनीति का लाभ नहीं उठाता दिख रहा

By भाषा | Updated: September 5, 2020 14:30 IST

चिदंबरम ने कहा, ‘‘ मैंने 30 सितंबर तक संक्रमितों की संख्या 55 लाख होने का अनुमान जताया था। मैं गलत था। भारत 20 सितंबर तक ही उस आंकड़े पर पहुंच जाएगा और सितंबर के अंत संक्रमितों की संख्या 65 लाख तक पहुंच सकती है।’’

Open in App
ठळक मुद्दे पी चिदबंरम ने देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर शनिवार को सरकार पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि दावा किया कि भारत एकमात्र देश है जो लॉकडाउन रणनीति का लाभ उठाता नहीं दिख रहा है।

नई दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदबंरम ने देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर शनिवार को सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि भारत एकमात्र देश है जो लॉकडाउन रणनीति का लाभ उठाता नहीं दिख रहा है। उन्होंने सितंबर के अंत तक भारत में कोविड-19 मरीजों की संख्या 65 लाख होने का अनुमान जताया।चिदंबरम ने सरकार पर यह हमला देश में कोविड-19 मरीजों की संख्या 40 लाख के पार पहुंचने पर किया। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार तक कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर 31,07,227 हो गई है।चिदंबरम ने कहा, ‘‘ मैंने 30 सितंबर तक संक्रमितों की संख्या 55 लाख होने का अनुमान जताया था। मैं गलत था। भारत 20 सितंबर तक ही उस आंकड़े पर पहुंच जाएगा और सितंबर के अंत संक्रमितों की संख्या 65 लाख तक पहुंच सकती है।’’ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत एकमात्र देश है जो लॉकडाउन रणनीति का लाभ उठाता नहीं दिख रहा है।उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी ने 21 दिनों में कोरोना वायरस को हराने का वादा किया था और उन्हें बताना चाहिए कि क्यों भारत असफल हुआ जबकि अन्य देश सफल होते दिख रहे हैं।’’एक अन्य ट्वीट में चिदंबरम ने अर्थव्यवस्था की हालत पर वित्त मंत्रालय पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके पास वित्तवर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में अभूतपूर्व नकरात्मक वृद्धि का उत्तर नहीं है। पूर्व वित्तमंत्री ने कहा, ‘‘लेकिन वह भारत के लोगों को भ्रमित करने और फिर से विकास की रफ्तार पकड़ने के दावे के पुराने खेल के साथ सामने आया है।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियापी चिदंबरमकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा